{"_id":"5b6bd2434f1c1b49778b6da5","slug":"bjp-is-preparing-rss-team-on-government-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकारी खर्च पर आरएसएस कार्यकर्ताओं की फौज तैयार कर रही भाजपा : अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी खर्च पर आरएसएस कार्यकर्ताओं की फौज तैयार कर रही भाजपा : अखिलेश यादव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने सरकारी खर्च पर आरएसएस कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करने का खेल शुरू कर दिया है। लोक कल्याण मित्रों की नियुक्ति राजकोष का निर्लज्ज दुरुपयोग है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का खुला उपहास है।
विज्ञापन
अखिलेश ने बुधवार को जारी बयान में कहा, संघ कार्यकर्ताओं को सरकारी धन से पोषित और संरक्षित करने का खेल भाजपा सरकार में शुरू हो गया है। एक सुनियोजित योजना के तहत राज्य सरकार संघ कार्यकर्ताओं को लोक कल्याण मित्र के पदों पर समायोजित करना चाहती है। जिनका काम भाजपा सरकार की कथित उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन
वस्तुत: ये भाजपा-संघ की चुनावी मशीनरी के अंग होंगे। लोक कल्याण मित्रों को ब्लॉक स्तर पर 25 हजार और भत्ते के 5 हजार (कुल 30 हजार) और राज्य स्तर पर 35 हजार के साथ 5 हजार रुपये भत्ते के मद में (कुल 40 हजार) मिलेंगे।
विज्ञापन
ये लोकतांत्रिक व्यवस्था का खुला मजाक
उन्होंने कहा, लोक कल्याण मित्रों के नाम पर भाजपा सरकार जो खेल खेलने जा रही है वह जनोपयोगी न होकर लोकतांत्रिक व्यवस्था का खुला मजाक है।