फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is planning to give free gas cylinder to people on holi.

यूपी: होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने की तैयारी में जुटी सरकार, मेधावी छात्राओं को स्कूटी और बुजुर्ग महिलाओं को फ्री यात्रा कराने पर भी मंथन

Sat, 12 Mar 2022 03:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Mar 2022 03:35 PM IST
सार

यूपी सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा, कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी देना और होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने के वादों पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है।
 

विज्ञापन
BJP is planning to give free gas cylinder to people on holi.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की अफसरशाही ने योगी सरकार की दूसरी पारी में जनता से किए गए वादों पर अमल की तैयारी शुरू कर दी है। नई सरकार के गठन की तस्वीर साफ होने के बाद मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें चुनावी वादे के मुताबिक पीएम उज्जवला योजना की सभी पात्र लाभार्थियों को पहला मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर होली पर देने, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था तथा मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने की योजना के क्रियान्वयन से जुड़ी कार्रवाई पर विचार-विमर्श हुआ।

विज्ञापन


बैठक में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव ने संकल्प पत्र के प्रत्येक बिंदु का अध्ययन कर टाइमलाइन तय कर क्रियान्वयन का निर्देश दिया है। संकल्प-पत्र के ऐसे बिंदुओं की पहचान की जानी है, जिन पर तुरंत कार्य प्रारंभ किया जाना है। इसके अलावा ऐसे बिंदु जिन पर अगले एक माह में कार्य प्रारंभ किया जाना है, चिह्नित करने को कहा गया है। जिन बिंदुओं पर कुछ समय बाद कार्य शुरू किया जा सकता है, उनकी अलग सूची तैयार होगी।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि भाजपा ने संकल्प-पत्र में पीएम उज्जवला योजना के समस्त लाभार्थियों को होली तथा दीपावली पर दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया है। योगी सरकार की प्रचंड जनादेश के साथ दोबारा वापसी के बाद पहली होली 17-18 मार्च को पड़ रही है। ऐसे में इस वादे पर अमल की तत्काल तैयारी का निर्देश दिया गया। प्रदेश में करीब 1 करोड़ उज्जवला लाभार्थी बताए गए हैं। इस पर करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। यह कब दिया जाए, इस पर निर्णय मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह भाजपा ने 60 वर्ष की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था का वादा किया है। परिवहन विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। इसके अलावा कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई योजना के अंतर्गत मुफ्त स्कूटी वितरित करने का वादा है। इसके लिए मेधावी की परिभाषा तय कर इस संबंध में भी तैयारी का निर्देश दिया गया। इसी तरह संकल्प पत्र के अन्य बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed