फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is dishonest for UP says SP

यूपी के प्रति भाजपा की नीयत में खोट: सपा

Thu, 11 Sep 2014 02:06 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Sep 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
BJP is dishonest for UP says SP

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के प्रति भाजपा की नीयत में खोट दिखाई देती है।

विज्ञापन


राज्य में मौजूदा बिजली संकट भाजपा की केंद्र सरकार की देन है। केंद्र न तो राज्य को जरूरत भर कोटे की बिजली दे रहा है और न ही बिजलीघरों को कोयले की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ भाजपा के महंत योगी आदित्यनाथ जैसे नेता प्रदेश की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने और सांप्रदायिकता का जहर फैलाने में लगे हैं। जनता भाजपा से पूरी तरह निराश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार पत्र लिखकर केंद्र की भाजपा सरकार को राज्य के ताप बिजलीघरों को कोयले की समय से आपूर्ति किए जाने की मांग करते रहे है।

केंद्रीय कोटे से राज्य को 5863 मेगावाट बिजली मिलनी चाहिए जबकि मात्र 3995 मेगावाट मिलती है। भाजपा का प्रदेश से यह सौतेला व्यवहार असहनीय है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की भाजपा की नापाक साजिशों का कतई सफल नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed