फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bjp is behind shivsena muslim against statement

'शिवसेना के मुसलमान विरोधी बयान के पीछे भाजपा'

Wed, 15 Apr 2015 10:21 AM IST
Updated Wed, 15 Apr 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
Bjp is behind shivsena muslim against statement

मौका अंबेडकर जयंती का था, लेकिन बसपा सुप्रीमो की नजर 2017 के विधानसभा चुनाव पर है। मायावती ने मंगलवार को डॉ. अंबेडकर के बहाने विपक्षियों को जमकर कोसा। सपा से लेकर कांग्रेस और भाजपा-आरएसएस व शिवसेना पर तीखे तीर चलाए।

विज्ञापन


मुसलमानों से वोट का हक छीनने वाले बयान पर प्रधानमंत्री से शिवसेना को सरकार से बाहर करने की चुनौती दी तो मुस्लिम समाज को भाजपा व शिवसेना को तगड़ा जवाब देने के लिए ललकारा भी।
विज्ञापन


कहा, शिवसेना भाजपा के इशारे के बिना ऐसा बयान नहीं दे सकती। उन्होंने दलितों को समझाया कि भाजपा विधानसभा चुनाव के पहले कांशीराम को भारत रत्न दे सकती है, लेकिन इससे गुमराह मत होना।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती डॉ. अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने  डॉ. अंबेडकर की 125 वीं जयंती पर कांग्रेस के साल भर चलने वाले अभियान और भाजपा के कार्यक्रमों पर सवाल उठाए।

मोदी सरकार का ग्राफ तेजी से गिरा

Bjp is behind shivsena muslim against statement

मायावती ने कहा,दस महीने में मोदी सरकार का ग्राफ तेजी से गिरा है। अगले साल से चुनावी माहौल हो जाएगा। ऐसे में हो सकता है केंद्र सरकार अपनी खराब हालत देखकर कांशीराम को भारत रत्न देने व दिल्ली में अली रोड स्थित बंगले को अंबेडकर स्मारक में बदलने की घोषणा कर दे।

पर, इससे गुमराह नहीं होना है। वजह, ये कभी दलितों के हितैषी नहीं हो सकते। ये आरक्षण विरोधी हैं। जबसे मोदी सरकार आई है हिंदूवादी संगठनों का मुस्लिमों व इसाइयों पर हमला बढ़ा है। अब शिवसेना कह रही है कि मुसलमानों से वोट का अधिकार ले लेना चाहिए।

यह भारतीय संविधान की आत्मा के खिलाफ है। उन्होंने प्रधानमंत्री से शिवसेना को सरकार से बाहर करने की मांग की। आशंका जताई कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो यह पार्टी दलितों व पिछड़े वर्गों के लिए भी ऐसी ही असंवैधानिक भाषा का इस्तेमाल कर सकती है।

उन्होंने मुसलमानों को समझाया कि जो गलती उन्होंने लोकसभा चुनाव में की, उसे विधानसभा चुनाव में न दुहराएं। भाजपा को जवाब देने के लिए एकजुट होकर बसपा को वोट दें क्योंकि बसपा ही भाजपा को रोक सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed