फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is a danger for democracy.

'आचार संहिता का उल्लंघन करना भाजपाइयों की आदत'

Fri, 12 Sep 2014 01:31 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Sep 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
BJP is a danger for democracy.

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा नेताओं का फासिस्ट चरित्र अब खुलकर सामने आने लगा है।

विज्ञापन


उन्हें न तो संविधान की परवाह है और न ही कानून की इज्जत करना आता है। चुनाव की आचार संहिता का उल्लंघन उनकी आदत में है।

प्रदेश में भाजपा सांप्रदायिकता और सीनाजोरी का वैसा ही आचरण दुहरा रही है जैसा उसने लोकसभा चुनावों में किया था। यह स्थिति संसदीय लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।

चौधरी ने कहा, भाजपा नेता कानून तोड़ने में शेखी दिखाते हैं। सपा और इसके नेतृत्व के खिलाफ अनर्गल और अभद्र आरोप लगाने में वे राजनीतिक शिष्टाचार को भी तिलांजलि दे देते हैं।

विज्ञापन


गोरखपुर के महंत तो आचरण में अपनी गद्दी की मर्यादा भी भूल जाते हैं।

योगी ने लखनऊ में धारा 144 तोड़कर और अवैधानिक रूप से चुनावी सभा कर न केवल देश की विधि व्यवस्था का अपमान किया बल्कि अपनी अलोकतांत्रिक तथा असंवैधानिक मनोवृत्ति का भी परिचय दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed