{"_id":"7d87eefdfeb4355a0cbe76f3e87fb4de","slug":"bjp-internal-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी में दागियों की एंट्री पर भाजपाईयों की उल्टी चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी में दागियों की एंट्री पर भाजपाईयों की उल्टी चाल
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
Updated Sat, 12 Oct 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दागियों के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी के भीतर चल रही खींचतान उजागर होने लगी है। पूर्व मंत्री व विधायक बाबूलाल के भगवा चोला पहनने के कार्यक्रम से अमित शाह ने कन्नी काट ली।
विज्ञापन
जबकि चुनावी तैयारियों व मोदी की रैलियों की तैयारी की समीक्षा करने आए शाह को शुक्रवार को गाजियाबाद में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करनी थी।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी बैठक में तो गए लेकिन बाबूलाल के भाजपा में शामिल होने के वक्त वे भी मौजूद नहीं रहे।
हालांकि वाजपेयी का कहना है कि जरूरी कार्य से उन्हें मेरठ वापस आना पड़ा। पर यह बात आसानी से गले उतरने वाली नहीं है।
चर्चा है कि शाह किसी नए विवाद में नहीं फंसना चाहते, इसलिए उन्होंने बाबूलाल के भाजपा में शामिल होने से अपनी दूरी बना लिया। वाजपेयी भी बाबूलाल जैसे चेहरों को पार्टी में लेने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन
बाबूलाल पर चर्चित कविता चौधरी हत्याकांड में संदेह की अंगुली उठ चुकी है। इसीलिए दोनों नेता बाबूलाल के भाजपाई होने की घटना के गवाह बनने से कन्नी काट गए।
विज्ञापन