फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP hoisted the by-election, BJP got six and SP got one seat

यूपी के उपचुनाव में भाजपा का परचम, सात में छह सीटें कींं अपने नाम, सपा को एक सीट मिली

Wed, 11 Nov 2020 12:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 11 Nov 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
BJP hoisted the by-election, BJP got six and SP got one seat
यूपी उपचुनाव के परिणाम - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने परचम फहराया है। सात में से छह सीट पर भाजपा और जौनपुर की मल्हनी सीट पर सपा का कब्जा बरकरार रहा है। उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर भाजपा के श्रीकांत कटियार विजयी हुए हैं। उन्होंने 71303 मत प्राप्त कर कांग्रेस की आरती बाजपेयी को 31274 मतों से पराजित किया। भाजपा विधायक वीरेंंद्र सिंह सिरोही के निधन से खाली हुई बुलंदशहर सीट पर उनकी पत्नी उषा सिरोही ने चुनाव जीता। भाजपा की उषा सिरोही ने बसपा को मोहम्मद युनूस को 20,962 मतों से शिकस्त दी। उषा सिरोही को 86879 और मोहम्मद युनूस को 65917 मत मिले।

विज्ञापन


देवरिया में भाजपा के डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सपा को ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 20 हजार 93 मतों से हराया। डॉ. सत्यप्रकाश को  68649 और ब्रह्माशंकर को 48556 मत मिले। पूर्व मंत्री कमलारानी वरुण के निधन से खाली हुई कानपुर नगर की घाटमपुर (सुरक्षित) सीट पर भाजपा के उपेंद्र नाथ पासवान ने कांग्रेस के डॉ. कृपाशंकर को 23,669 मतों से हराया। उपेंद्र नाथ को 60,205 और डॉ. कृपाशंकर को 36,506 मत मिले।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री चेतन चौहान के निधन से खाली हुई अमरोहा की नौगांव सादात सीट पर उनकी पत्नी एवं भाजपा उम्मीदवार संगीता चौहान ने चुनाव जीता। संगीता ने सपा को जावेद अब्बास को 14795 मतों से हराया। संगीता को 86171 और जावेद को 71376 मत मिले। फिरोजाबाद की टुंडला (सुरक्षित) सीट पर भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर ने सपा के महाराज सिंह धनगर को 17,635 मतों से हराया। प्रेमपाल सिंह को 72844, महाराज सिंह को 55209 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौनपुर की मल्हनी सीट पर सपा ने कब्जा बरकरार रखा है। मल्हनी में सपा के लक्की यादव ने निर्दलीय धनंजय सिंह को 4,604 मतों से  हराया। लक्की यादव को 73,384 और धनंजय सिंह को 68780 मत मिले। यहां भाजपा तीसरे स्थान पर रही, भाजपा के मनोज कुमार सिंह को 28803 मत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed