फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP hints for its chief minister candidate for Uttar Pradesh.

भाजपा ने बताया, कौन हो सकता है यूपी का मुख्यमंत्री?

Tue, 05 Apr 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Apr 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
 BJP hints for its chief minister candidate for Uttar Pradesh.

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार यूपी से ही होगा।

विज्ञापन


चुनाव में भाजपा का मुकाबला सत्ताधारी सपा और बसपा से होगा। कांग्रेस कहीं भी मुकाबले में नहीं है। माथुर ने कहा कि सपा सरकार की नाकामियों और मोदी सरकार की उपलब्धियों के बल पर भाजपा चुनावी समर में उतरेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को कैंट स्थित होटल में पत्रकारों से बातचीत में माथुर ने यूपी चुनाव के रोडमैप पर चर्चा की। बताया कि यूपी चुनाव में पार्टी किसे मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाएगी, इसका फैसला पार्टी की केंद्रीय संसदीय समिति करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हां, इतना जरूर है कि प्रत्याशियों की सूची तय समय पर जारी होगी। गठबंधन से जुड़े सवाल पर कहा कि हमारा यूपी में अपना दल से गठबंधन है, यह आगे भी जारी रहेगा। इसके अलावा कई क्षेत्रीय पार्टियों से बातचीत चल रही है। तस्वीर जल्द ही साफ हो जाएगी।

ग्रामीण सीटों पर होगा भाजपा का पूरा जोर

 BJP hints for its chief minister candidate for Uttar Pradesh.
ओम माथुर - फोटो : amar ujala

मिशन यूपी की चर्चा के दौरान प्रदेश प्रभारी ने बताया कि यूपी चुनाव में पार्टी का पूरा ध्यान ग्रामीण क्षेत्रों की सीटों पर होगा। इसे देखते हुए नए सिरे से व्यूह रचना तैयार की गई है।

बताया कि सात से 13 अप्रैल तक जिले स्तर पर एक बड़ी बैठक होगी, जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का खाका तैयार किया जाएगा।

इसी क्रम में 14 से 24 अप्रैल तक ग्राम पंचायत स्तर पर किसान चौपाल का आयोजन होगा। चौपाल का उद्देश्य मोदी सरकार की किसानों के लिए लागू योजनाओं को बताना है।

15 से 30 अप्रैल तक मंडल और बूथ स्तर तक केंद्रीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार का अभियान चलेगा। आंदोलित सराफा कारोबारियों के बाबत माथुर ने कहा कि नाराज सराफा कारोबारियों को मना लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed