{"_id":"37ed9e1f4da21612ee26fd4f1c63864a","slug":"bjp-has-no-goals-now-says-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सात महीने में प्राथमिकताएं ही नहीं तय कर पाई मोदी सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सात महीने में प्राथमिकताएं ही नहीं तय कर पाई मोदी सरकार'
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 18 Dec 2014 03:09 AM IST
विज्ञापन
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा दिशाहीनता की शिकार है। केंद्र में उसकी सरकार बन तो गई है लेकिन सात महीने बाद भी इसकी प्राथमिकता और दिशा तय नहीं हो सकी।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा, प्रदेश में सपा सरकार के विकास कार्यों से भाजपा की चिंता और बढ़ी हुई है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास पर भाजपा को अपना भविष्य धुंधला दिख रहा है। इसलिए साजिशन प्रदेश के विकास में रोड़ा अटकाने की चालें चली जा रही हैं।
विज्ञापन
उसकी मंशा यहां का माहौल खराब करने की है ताकि उद्यमी अपना व्यवसाय गुजरात स्थानांतरित करने को मजबूर हो जाएं।
प्रदेश का माहौल खराब करने के लिए सपा सरकार के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उनके संगी साथी अनर्गल और निराधार आरोप लगा रहे हैं।
भाजपा की मिर्जापुर में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विकास के लिए रचनात्मक विपक्ष होने का भी आभास नहीं दिया गया।