{"_id":"602f41ed8ebc3ee94076742b","slug":"bjp-has-become-a-rule-for-daughters-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के लिए काल बन गया है भाजपा का शासन : अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के लिए काल बन गया है भाजपा का शासन : अखिलेश यादव
Fri, 19 Feb 2021 11:27 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी में भाजपा का शासन बेटियों के लिए काल बन चुका है। उन्नाव की घटना सत्ता संरक्षित नृशंस अत्याचार की विचलित कर देने वाली घटना है। इसमें शामिल दरिंदों को कठोरतम सजा सुनिश्चित होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि लगता है कि मुख्यमंत्री को कानून व्यवस्था की कोई चिंता नहीं है। भाजपा के कारण महिलाओं व बेटियों के लिए यूपी सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है। छेड़खानी, दुष्कर्म व उत्पीड़न पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की महिला सुरक्षा के प्रति कोई नीति नहीं है। महिला पावर लाइन 1090 को भी सरकार ने बर्बाद कर दिया है। उत्तर प्रदेश अब हत्या प्रदेश बन गया है। सपा अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि प्रदेश सरकार महिला की सुरक्षा से खिलवाड़ करना बंद नहीं करेगी तो सपा सड़क से सदन तक विरोध करेगी।
कल उन्नाव जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्नाव की घटना की जांच के लिए पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल को 20 फरवरी को उन्नाव भेजने का निर्णय लिया है। इस प्रतिनिधिमंडल में उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन, उषा वर्मा, एमएलसी सुनील साजन, पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावत, मनीषा दीपक और उन्नाव के सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव शामिल हैं।