{"_id":"6281462657d5641d470b04af","slug":"bjp-government-has-ruined-the-health-facilities-in-uttar-pradesh-says-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव बोले- भाजपा सरकार ने चौपट की स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव बोले- भाजपा सरकार ने चौपट की स्वास्थ्य सेवाएं
Mon, 16 May 2022 12:01 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 May 2022 12:01 AM IST
सार
अखिलेश यादव ने गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि पांच साल में 10 हजार अग्निकांडों के बावजूद राजधानी लखनऊ में केवल दो अस्पतालों में बर्न यूनिट है और घायलों के लिए मात्र 75 बेड हैं। अस्पताल में मरीजों को अच्छी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को चौपट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अस्पतालों में हर दर्जे की लापरवाही हो रही है। लाखों की दवाएं कूड़े के ढेर में जा रही हैं। गरीब बिना दवा और बिना इलाज के दम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में शुरू की गई 108 एंबुलेंस सेवा को धक्कामार बना दिया है। एंबुलेंस चालकों को तकलीफें झेलनी पड़ रही हैं। तमाम ड्राइवरों की नौकरी जाने से परिवार दाने-दाने को मोहताज हो रहे हैं। जनहित में नई एंबुलेंस की खरीद के साथ चालकों की भी भर्ती होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पांच साल में 10 हजार अग्निकांडों के बावजूद राजधानी लखनऊ में केवल दो अस्पतालों में बर्न यूनिट है और घायलों के लिए मात्र 75 बेड हैं। तमाम अस्पतालों में भीषण गर्मी के इन दिनों में न तो मरीजों या तीमारदारों को छांव नसीब है और नहीं पेयजल की सुविधा हैं।