फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP gives responsibilities to its leaders for UP election 2022

यूपी चुनाव 2022: अनुराग ठाकुर को चुनाव प्रबंधन और कैप्टन अभिमन्यु को पश्चिम की कमान

Thu, 23 Sep 2021 10:34 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Sep 2021 10:34 AM IST
सार

भाजपा में यूपी चुनाव को लेकर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंप दी है। पार्टी का मकसद 350 सीटें व 50 फीसदी से ज्यादा वोट प्रतिशत हासिल करना है।

विज्ञापन
BJP gives responsibilities to its leaders for UP election 2022
बैठक में शामिल हुए पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रबंधन और युवा मतदाताओं को आकर्षित करने की जिम्मेदारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की होगी। वहीं पश्चिम यूपी में किसानों और जाट समुदाय में व्याप्त असंतोष को दूर करने और वहां की चुनावी बागडोर हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के पास रहेगी।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री व चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में आयोजित बैठक में सभी सात सह चुनाव प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


प्रधान पूरे प्रदेश की चुनाव व्यवस्था को संभालेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को चुनाव प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन और सोशल मीडिया पर पार्टी के चुनाव प्रचार प्रबंधन के साथ युवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश में 60 प्रतिशत से अधिक मतदाता 45 वर्ष तक की आयु के हैं। ऐसे में चुनाव में युवाओं की खास भूमिका को देखते हुए ठाकुर अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं के बीच सरकार व संगठन की बात लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रज क्षेत्र को बसपा के दलित वोट बैंक का गढ़ माना जाता है। ब्रज क्षेत्र के कुछ जिले राजस्थान की सीमा से जुड़े हैं। ऐसे में भाजपा ने ब्रज क्षेत्र के चुनाव की कमान राजस्थान में पार्टी के प्रमुख दलित नेता और केंद्रीय संसदीय कार्य व पर्यटन राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी है।

इन्हें दी गई इन क्षेत्रों की जिम्मेदारी

पूर्वांचल में ब्राह्मण व ठाकुरों में संतुलन साधने के लिए काशी क्षेत्र में राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय और गोरखपुर क्षेत्र में राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर को चुनाव सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे को अवध और केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है।

बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, अर्जुन राम मेघवाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

हर क्षेत्र में रहेगी त्रिस्तरीय निगरानी

भाजपा ने विधानसभा चुनाव-2022 में 350 सीटों और 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने के लिए चाकचौबंद रणनीति बनाई है। पार्टी ने सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में त्रिस्तरीय निगरानी की व्यवस्था की है। काशी, अवध, गोरखपुर, कानपुर-बुंदेलखंड, ब्रज और पश्चिम में एक-एक प्रदेश महामंत्री को प्रभारी नियुक्त किया है।

केंद्रीय नेतृत्व ने भी प्रदेश के संगठन प्रभारी राधा मोहन सिंह के साथ पश्चिम में लोकसभा सांसद संजय भाटिया, ब्रज में बिहार के विधायक संजीव चौरसिया, अवध में वाय. सत्या कुमार, कानपुर-बुंदेलखंड में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, गोरखपुर में राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन और काशी में सुनील ओझा को संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। इनके साथ छह चुनाव सह प्रभारियों को भी एक-एक क्षेत्र में चुनाव प्रबंधन की कमान सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed