{"_id":"61c00ce2f8d1ce61b515bd76","slug":"bjp-focuses-on-hinduism-for-up-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: ‘जन विश्वास यात्रा’ का एजेंडा साफ, भाजपा को हिंदुत्व पर ही बड़ा 'विश्वास'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: ‘जन विश्वास यात्रा’ का एजेंडा साफ, भाजपा को हिंदुत्व पर ही बड़ा 'विश्वास'
Mon, 20 Dec 2021 10:28 AM IST
ishwar ashish
अमित मुद्गल, अमर उजाला, लखनऊ
अमित मुद्गल, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:28 AM IST
सार
भाजपा ने छह क्षेत्रों में जन विश्वास यात्रा की शुरुआत कर दी है। इसके जरिए पार्टी चार करोड़ लोगों तक अपनी बात पहुंचाएगी।
विज्ञापन
जन विश्वास यात्रा को अंबेडकरनगर से रवाना करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह जिलों में रविवार से शुरू हुई भाजपा की ‘जन विश्वास यात्रा’ का एजेंडा साफ है। विकास के कामों की फेहरिस्त कम लंबी नहीं पर बड़ा विश्वास हिंदुत्व पर है। भाजपा सभी विधानसभाओं के चार करोड़ लोगों के बीच अपना एजेंडा स्पष्ट तौर पर रखेगी। यही कारण है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंबेडकर नगर में विकास तो खूब गिनाए पर पूरा जोर हिंदुत्व पर रहा। उन्होंने जहां धारा 370 से लेकर राम और काशी मंदिर पर फोकस किया तो खास तौर पर दंगों की याद दिलाकर सपा को घेरने की कोशिश की।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर नगर टांडा में जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ करने से पहले रैली में जेपी नड्डा ने सीधे संवाद के जरिए जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की। कहा कि लोग कहते हैं कि पुरानी बातें करते हो। क्यों न करें? कैसे भूल जाएं पिछली सरकार के पांच सालों मे हुए 700 दंगों का दंश। क्या मुजफ्फरनगर का दंगा भूल जाएं? क्या यह भूल जाएं कि अखिलेश सरकार में 15 आतंकियों के खिलाफ मुकदमा वापस लिया गया पर जब कोर्ट से यह नहीं हो पाया और उन पर केस चला तो इनमें से चार को फांसी हुई और 12 को आजीवन कारावास।’
विज्ञापन
उन्होंने अयोध्या गोली कांड याद दिलाया, कहा कि पिता पुत्र दोनों राम भक्तों पर गोलियां चलवाते थे। सपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं थी। अतीक अहमद जैसे लोग दहशत फैलाते थे। आज कहां हैं? जेल में। आगे भी जेल में रहें इसलिए योगी को फिर से लाना होगा। सुरक्षा के लिए भाजपा सरकार जरूरी है। कहा कि भाजपा ही सुरक्षा का पूरा विश्वास है।
विज्ञापन
पिछले चुनाव में अवध क्षेत्र की 82 सीटों में से 67 भाजपा ने जीत लीं थीं। इस बार भी भाजपा का लक्ष्य यही है कि ज्यादा से ज्यादा सीटों पर भाजपा जीत का परचम फहरा दे।