फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP distributes tickets for Block pramukh to MLAs and ministers candidates.

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: विधायकों-मंत्रियों की दबाव की राजनीति रंग लाई, ज्यादातर क्षेत्रों में पसंद से चुने गए उम्मीदवार

Wed, 07 Jul 2021 09:36 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Jul 2021 09:36 AM IST
सार

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह की मौजूदगी में दिनभर चली मशक्कत के बाद उम्मीदवार चयन को अंतिम रूप दिया गया। प्रत्यााशी चयन में विधायकों व मंत्रियों की पसंद को तरजीह दी जाएगी।

विज्ञापन
BJP distributes tickets for Block pramukh to MLAs and ministers candidates.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों (ब्लॉक प्रमुखों) के चुनाव में प्रदेश सरकार के मंत्रियों और विधायकों की दबाव की राजनीति रंग लाई है। 825 क्षेत्र पंचायतों में 10 जुलाई को होने वाले अध्यक्ष के चुनाव में ज्यादातर जगह मंत्रियों-विधायकों की पसंद से टिकट दिए गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह की मौजूदगी में दिनभर चली मशक्कत के बाद उम्मीदवार चयन को अंतिम रूप दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश सरकार के मंत्रियों और विधायकों में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में करीबियों और परिजनों को टिकट नहीं दिला पाने का मलाल था। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष का सीधा संबंध ग्रामीण क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र के विकास और चुनावी राजनीति से होने से विधायक व मंत्री ब्लॉक प्रमुख के उम्मीदवार को लेकर खासे चिंतित हैं।
विज्ञापन


कमोबेश सभी विधायकों ने एकजुट होकर पार्टी के जिलाध्यक्षों से लेकर क्षेत्रीय अध्यक्षों, क्षेत्रीय प्रभारी व प्रदेश नेतृत्व तक संपर्क कर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को टिकट देने का दबाव बनाया। उनका मानना है कि यदि उनके क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख उनकी पसंद से नहीं बनाया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार से लेकर प्रबंधन तक में परेशानी होगी। इतना ही नहीं विरोधी ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद वे इस महीने से ही विधायक के टिकट की दावेदारी शुरू कर क्षेत्र में गुटबाजी कर माहौल खराब कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीत न मिली तो विधायक ही होंगे जिम्मेदार

जानकारी के मुताबिक पार्टी ने विधायकों के तर्क से सहमत होते हुए अधिकांश जगह उनकी पसंद से उम्मीदवार चयन किया है। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि विधायकों की मर्जी के मुताबिक टिकट देने के बाद भी जीत नहीं मिलती है तो इसके लिए संबंधित विधायक ही जिम्मेदार होंगे।

सूत्रों के मुताबिक कुछ जगह विधायकों के खिलाफ संगठन की ओर से शिकायत मिली कि वहां विधायक की सिफारिश को खारिज भी किया गया है। जहां कहीं जिलाध्यक्ष व विधायक या विधायक एवं सांसद के बीच उम्मीदवार को लेकर टकराव की स्थिति रही वहां पर पार्टी ने अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

उम्मीदवार चयन पर पूरे दिन मंथन
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में दिनभर चली बैठक में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के उम्मीदवार चयन के लिए क्षेत्रवार मंथन किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारी की ओर से तैयार पैनल और विधायकों की सिफारिश के आधार पर विचार विमर्श कर प्रत्याशी चयन किया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, पंचायत चुनाव प्रभारी जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, सुब्रत पाठक, प्रियंका रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed