फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP declares its district chief of 51 districts.

मिशन 2017 के लिए भगवा सेना का ऐलान, इन्हें मिली कमान

Tue, 12 Jan 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
BJP declares its district chief of 51 districts.

भारतीय जनता पार्टी की ओर से मनाए जा रहे ‘संगठन पर्व’ के तहत प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सोमवार को 51 जिलों के नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी। इनमें 8 जिलाध्यक्षों को दुबारा जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


‘मिशन-2017’ को देखते हुए 22 जिलों में पार्टी की कमान पिछड़ी जाति को और 3 जिलों में अनुसूचित जाति को सौंपी गई है।

रामनिवास यादव को दुबारा लखनऊ जिले की कमान सौंपी गई है, जबकि महानगर की कमान नए चेहरे के तौर पर मुकेश शर्मा को सौंपी गई है।

भाजपा ने संगठन के लिहाज से प्रदेश को 90 जिलों में बांट रखा है। फिलहाल जिन जिलों के लिए अध्यक्षों की घोषणा की गई है, उनमें अवध प्रांत के 14 जिलों में से 9 जिले शामिल हैं।
विज्ञापन

इन जिलों के जिलाध्यक्षों की हुई घोषणा

BJP declares its district chief of 51 districts.

कानपुर प्रांत के 8 में से 3 जिलों और काशी प्रांत के 14 में से 8 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। काशी प्रांत के दो जिलों वाराणसी और चंदौली के अध्यक्षों को दुबारा मौका दिया गया है।

गोरखपुर प्रांत के 11 में से 7 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। देवरिया, महराजगंज और गोरखपुर के जिलाध्यक्षों को रिपीट किया गया है।

पश्चिम प्रांत के 19 में से 9 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। मुरादाबाद व संभल के अध्यक्षों को दुबारा मौका दिया गया है।
बरेली प्रांत के 5 में से 3 जिलों के अध्यक्ष पद पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। ब्रज प्रांत के 11 में से 6 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। यहां भी नए चेहरों को ही मौका दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed