फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP declared 7 candidates out of 12 in Uttar Pradesh for Loksabha Election 2024.

UP: गाजीपुर, मैनपुरी समेत सात सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित, कैसरगंज सीट पर बृजभूषण के टिकट पर सस्पेंस बरकरार

Wed, 10 Apr 2024 02:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 10 Apr 2024 02:11 PM IST
सार

भाजपा ने जिन सात सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है उससे सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल का टिकट काट दिया है। वहीं, कैसरगंज सीट पर बृजभूषण शरण सिंह को टिकट देने पर सस्पेंस बरकरार है।

विज्ञापन
BJP declared 7 candidates out of 12 in Uttar Pradesh for Loksabha Election 2024.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने यूपी की बची हुई 12 लोकसभा सीटों में से सात पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। पिछले चुनाव में मनोज सिन्हा की हार के बाद इस बार गाजीपुर सीट पर पारस नाथ राय को टिकट दिया गया है। इसी तरह मैनपुरी में प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को टिकट देकर भाजपा इस बार जीतने का प्रयास करेगी। बता दें कि मैनपुरी सीट पर बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्या को टिकट देने की अटकलें लगाई जा रही थी। पिछली बार मैनपुरी से भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य चुनाव लड़े थे, जिन्हें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने हराया था।

विज्ञापन


भाजपा मुख्यालय द्वारा जारी सूची के मुताबिक बलिया में वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काटकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वह वर्तमान में राज्यसभा सांसद भी हैं। इसी तरह इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केसरी नाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - टिकट से बेफिक्र चुनावी मोड में आए बृजभूषण, भाजपा से अब तक नहीं मिली हरी झंडी; स्थानीय भाजपा विधायक दूर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शाइन सिटी घोटाला: एक लाख का इनामिया आकिब नसीम गिरफ्तार, 60 हजार करोड़ की ठगी का है मामला


फूलपुर में वर्तमान सांसद केशरी देवी पटेल का टिकट काटकर विधायक प्रवीण पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है। कौशांबी (सुरक्षित) सीट पर वर्तमान सांसद विनोद सोनकर और मछलीशहर के वर्तमान सांसद बीपी सरोज को दोबारा चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया गया है।

बता दें कि पार्टी ने अभी पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। कैसरगंज सीट पर बृजभूषण शरण सिंह को टिकट मिलने को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इसके अलावा देवरिया, फिरोजाबाद, रायबरेली और भदोही में टिकट की घोषणा होनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed