{"_id":"634117885b14bf3b835570b4","slug":"bjp-declare-the-candidate-for-bypoll-on-gola-gokarnnath-assembly-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला विधानसभा उपचुनाव: भाजपा ने अमन गिरी को बनाया उम्मीदवार, सपा ने विनय तिवारी पर दिखाया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला विधानसभा उपचुनाव: भाजपा ने अमन गिरी को बनाया उम्मीदवार, सपा ने विनय तिवारी पर दिखाया भरोसा
Sat, 08 Oct 2022 12:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:56 PM IST
सार
गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। मतदान तीन नवंबर को होगा।
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार अमनगिरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भाजपा ने गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में पूर्व विधायक स्वर्गीय अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरी को उम्मीदवार घोषित किया है। उप चुनाव के लिए 3 नवम्बर को मतदान होगा।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने विनय तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। इसकी अधिकृत घोषणा कर दी गई है। विनय तिवारी वर्ष 2000 में स्वयं और 2006 में पत्नी रेखा तिवारी को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ाया लेकिन हार हाथ लगी। वर्ष 2012 में परिसीमन के बाद बनी 139 गोला विधानसभा सीट पर सपा ने उम्मीदवार बनाया।
विज्ञापन
इस नई विधानसभा की पहली जीत विनय ने सपा की झोली में डाली। वर्ष 2017 में सपा ने फिर से भरोसा जताया मगर भाजपा लहर में अरविंद गिरी जीत गए। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत फिर से भाजपा के पाले में चली गई और भाजपा उम्मीदवार अरविंद गिरी से 29,294 के अंतर से विनय चुनाव हार गए।
विज्ञापन