फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp congress statement on sp governement

ईमानदार अफसरों को काम नहीं करने दे रही सरकार

Fri, 27 Sep 2013 02:07 AM IST
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ Updated Fri, 27 Sep 2013 02:07 AM IST
विज्ञापन
bjp congress statement on sp governement

भाजपा व कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी पर नौकरशाही का राजनीतिक दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


यह भी कहा है कि सरकार ईमानदार और अच्छे अधिकारियों को काम नहीं करने दे रही है। साथ ही इन अधिकारियों का मनोबल तोड़ रही है।

भाजपा ने यह आरोप भी लगाया है कि सूबे की समाजवादी पार्टी सरकार को दागियों से परहेज नहीं है। कहा कि जिन मुकुल गोयल को अरुण कुमार की जगह एडीजी कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनके खिलाफ 30 हजार कांस्टेबुल भर्ती घोटाले का भी आरोप है।

भाजपा व कांग्रेस दोनों ने आरोप लगाया कि सपा सरकार अधिकारियों को अपनी अंगुलियों पर नचाना चाहती है।

कहा कि मुजफ्फरनगर के एसएसपी प्रवीण कुमार के छुट्टी पर जाने और अरुण कुमार के एडीजी कानून-व्यवस्था के पद से हटने की घटनाएं सामान्य मामला नहीं हैं।

दोनों घटनाओं की जांच की जरूरत है। कांग्रेस ने मांग की है कि राजनेताओं व अधिकारियों की भूमिका का पता लगाने के लिए सीबीआई से जांच कराई जाए।

भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर के एसएसपी को जबरन छुट्टी पर जाने को मजबूर किया गया।

सपा सरकार वोट बैंक की राजनीति के चलते प्रवीण कुमार पर भाजपा नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का दबाव डाल रही थी।

पाठक ने यह आरोप भी लगाया कि सपा सरकार लगातार एकपक्षीय कार्रवाई कर रही है। भाजपा को छोड़ सभी को मुजफ्फरनगर जाने दिया गया।

कहा कि एडीजी कानून-व्यवस्था अरुण कुमार को हटाने और एसएसपी प्रवीण कुमार के मेडिकल लीव पर जाने के पीछे असली वजह सरकार के गलत आदेश व दबाव को मानने से इन्कार करना है।
विज्ञापन


इस बीच, भाजपा के ही एक अन्य प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन ने आरोप लगाया कि मुकल गोयल को एडीजी कानून-व्यवस्था बनाना ईमानदार व निष्पक्ष अधिकारियों का मनोबल तोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आरोप भी लगाया कि सपा सरकार और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दागी अफसरों से परहेज नहीं है। मुकुल गोयल को ही अहम जिम्मेदारी नहीं दी गई है बल्कि मनरेगा घोटाले के आरोपी पंधारी यादव मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात हैं।


उधर, कांग्रेस प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने सपा सरकार की रीतिनीति को कठघरे में खड़ा किया। कहा कि यह बात हर आदमी जानता है कि सपा सरकार अपने स्वार्थ की खातिर अधिकारियों का दुरुपयोग करती है।

मुजफ्फरनगर दंगा सरकार की सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। मांग की कि मुजफ्फरनगर दंगा में राजनीतिकों और अधिकारियों की भूमिका की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed