फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP chief speaks over UP assembly election 2017.

बनेगी भाजपा सरकार, सूबे को लूटने वालों को भेजेंगे जेल: केशव मौर्य

Sat, 07 May 2016 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 May 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
BJP chief speaks over UP assembly election 2017.
प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य - फोटो : amar ujala

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने दावा किया कि यूपी में इस समय वही माहौल है जो 2014 के आम चुनाव के वक्त था। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सूबे में पार्टी को 265 सीटें मिलेंगी।

विज्ञापन


वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी। सरकार बनने के बाद सूबे को लूटने वालों को जेल भेजा जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और बसपा दोनों महाभ्रष्ट हैं। मुलायम और मायावती ने प्रदेश को लूटा है। इन्हें किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा।

अयोध्या जाने के सवाल पर मौर्य ने कहा कि  उनमें कोई बदलाव नहीं आया है। वह कल भी रामभक्त थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे। शनिवार को वह गोरखपुर जा रहे हैं। रास्ते में अयोध्या है,  इसलिए अपने आराध्य का भी आशीर्वाद लेंगे। यह मामला सियासत का नहीं, श्रद्धा का है।
विज्ञापन


चुनाव में सपा और बसपा का भ्रष्टाचार और भाजपा सरकारों का विकास प्रमुख एजेंडा होगा। मौर्य शुक्रवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

मौर्य के अनुसार, प्रदेश में 2014 जैसा माहौल है। कार्यकर्ता उत्साहित हैं। सपा और बसपा दोनों की नाव में छेद हो चुका है। चुनाव में दोनों की नाव डूबेंगी। कांग्रेस भी कठघरे में है। जिन्हें भाजपा की सरकार बनने पर भरोसा नहीं हो रहा है, उन्हें 2017 में यह नजर आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की छवि व मोदी सरकार के काम से मिलेगा लाभ

BJP chief speaks over UP assembly election 2017.

उन्होंने कहा, विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की सीटों के चुनाव के आधार पर भाजपा के भविष्य का आकलन नहीं किया जा सकता। विधानसभा चुनाव में भाजपा को सूबे में 265 से अधिक सीटें मिलेंगी। भाजपा की छवि और मोदी सरकार के काम इस आंकड़े तक भाजपा को पहुंचाएंगे।

अखिलेश बताएं, केंद्र से कितना धन मिला
केशव ने कहा कि प्रदेश सरकार संकट पर भी सियासत करती है। मुख्यमंत्री को केंद्र से मिले धन का ब्योरा जनता के सामने सार्वजनिक करना चाहिए। बताना चाहिए कि यह धन कहां और कितना खर्च किया गया।

यह भी बताना चाहिए कि किसानों की मदद के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए बीमा कंपनी अभी तक क्यों नहीं तय हो पाई है।

राहत वितरण में काफी भ्रष्टाचार और भेदभाव किया गया है। गरीबों और किसानों की मदद में भी बेईमानी की गई है। चुनाव में भाजपा यह सब जनता को बताएगी।

कोई दबाव नहीं, बड़ों के मार्गदर्शन में काम

BJP chief speaks over UP assembly election 2017.

मौर्य ने बड़े नेताओं के दबाव या खींचतान से इन्कार किया। कहा कि जिन्हें बड़ा नेता कहा जा रहा है, उन्हीं के मार्गदर्शन में उन्होंने अभी तक काम किया है। खींचतान वहां होती है, जहां बराबरी होती है। मैं बहुत छोटा कार्यकर्ता हूं। सभी के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में काम करूंगा। 2017 में भाजपा को सफलता दिलाने का प्रयास करूंगा।

सीएम पद के चेहरे का फैसला केंद्र करेगा
सीएम पद के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि चेहरे के सहारे लड़ना है या नहीं अथवा कौन चेहरा होगा, यह सारे विषय केंद्रीय नेतृत्व से जुड़े हैं।

प्रदेश की जिम्मेदारी चुनाव लड़ना और जीतना है। हमारा फोकस उसी पर है। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का नारा सपा, बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश है। इन पार्टियों और कांग्रेस सरकारों का भ्रष्टाचार चुनावी मुद्दा होगा।

संगठन के बाद टिकटों पर काम
मौर्य ने कहा कि मई के अंत तक भाजपा का प्रदेश संगठन बन जाएगा। इसके बाद टिकटों पर काम शुरू कर दिया जाएगा। अब न तो पूरे साल पदाधिकारी बनेंगे और न ही टिकट तय करने में देरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed