फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP chief JP Nadda flags off Jan Vishawas Yatra.

अंबेडकरनगर: भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने जन विश्वास यात्रा को दिखाई हरी झंडी, बोले- हमें गन्ना, अखिलेश को जिन्ना पसंद

Sun, 19 Dec 2021 03:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 19 Dec 2021 03:39 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंबेडकरनगर में जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाई और कहा कि योगी को काम दो और अखिलेश यादव को घर में आराम दो।

विज्ञापन
BJP chief JP Nadda flags off Jan Vishawas Yatra.
जन विश्वास यात्रा को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को अंबेडकरनगर के अकबरपुर से जन विश्वास यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने भोजपुरी में अपने भाषण की शुरुआत की और जै श्रीराम का नारा लगाया। उन्होंने कहा, 'ई हमार सौभाग्य है कि भगवान श्रीराम की धरती पर हम हैं। हम उनको नमन करत हैं। भगवान श्रीराम के लिए जोरदार नारा होई जाई... जै श्री राम। उन्होंने कहा कि मैं डॉ. डॉक्टर राम मनोहर लोहिया को नमन करते हुए यहां की धरती से लोगों का आशीर्वाद लेने आया हूँ। मुझे इस धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। यहां से यात्रा शुरू होकर करोड़ो लोगों का विश्वास प्राप्त करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में लोगों को बांटा जाता था। एक दूसरे को लड़ाया जाता था लेकिन भाजपा सरकार में सबको साथ लेकर चला जा रहा है। बाकी पार्टियों में वंशवाद परिवारवाद है। वे सभी वोट बैंक की राजनीति करती हैं। इनको जोड़ लो। उनको तोड़ लो यही करती हैं लेकिन भाजपा सबके लिए काम करती है। उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना और आयुष्मान योजना सबके लिए है। अन्य दलों में यह सम्भव नहीं है। अब चुनाव आ गए हैं, सभी राजनीतिक दल लुभावने नारे लगाएंगे, लेकिन पीछे की सरकारों ने क्या किया है, यही उनके आगे की भूमिका तय करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश से माफियाओं की सफाई कर दी है। यह सरकार की सही नीयत के कारण हुआ। भ्रष्टाचार, अनाचार और दुराचार की पर्यायवाची समाजवादी पार्टी है। यह दिलाता चाहता हूं कि ये लोग नए नहीं हैं, वही पुराने लोग हैं। यह वही सपा है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ आवाज उठाती है। इन्हें न तो युवाओं की फिक्र है और न ही किसानों की। उन्हें जिन्ना पसंद है हमें गन्ना पसंद है। भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग के लिए काम हुए हैं। किसानों का भला सिर्फ भाजपा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि काशी में आज जो विकास हुआ है वह मोदी के चलते हुआ। सभी के खाते में हर तीन महीने पर निधि जा रही है। पश्चिमी यूपी में मायावती सरकार में 21 मिलें कौड़ियों के भाव बेच दी गई और योगी सरकार में तीन नई मिलें खुली है। हम गन्ना की चिंता करते हैं, वे जिन्ना की चिंता करते हैं। उन्हें किसानों की चिंता नहीं है, उन्हें जिन्ना प्रिय हैं।

'योगी को काम दो और अखिलेश को घर में आराम दो'

नड्डा ने कहा कि योगी की सरकार बरकरार रखनी है वह माफिया को अंदर रखेंगे। हम मुजफ्फरनगर के दंगे कैसे भूल सकते हैं। पांच साल में 700 से ज्यादा दंगे हुए थे। माफियाराज उनकी पहचान था हमारी पहचान सुशासन है।

अखिलेश यादव ने 15 आतंकियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे वापस लिए थे। ये कानून के भक्षक हैं, इसलिए इन्हें घर में आराम दो और योगी को काम दो। धारा 370 हो या ट्रिपल तलाक का मामला हो, मोदी ने हल किया। रामजन्म भूमि पर हम सब चाहते थे कि मंदिर बने लेकिन कांग्रेस इसे अटकती थी भटकती थी।

अखिलेश के पिता मुलायम सिंह ने रामभक्तों पर गोली चलवाई थी। पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था आज यह आगे बढ़ रहा है। बिजनेस की नई कहानी लिख रहा है। हर जगह एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। आज फर्क दिख रहा है। इसे डबल इंजन की सरकार से बनाये रखना है। जहां बड़े-बड़े देश कोरोना से संकट में हैं लेकिन भारत टीकाकरण से सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed