{"_id":"5fe2fd5a7b83bd51f12fe6ed","slug":"bjp-chief-j-p-nadda-lucknow-visit-cancel","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का 28 व 29 दिसंबर को होने वाला लखनऊ दौरा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का 28 व 29 दिसंबर को होने वाला लखनऊ दौरा रद्द
Wed, 23 Dec 2020 01:48 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमित होने के कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का प्रस्तावित दो दिवसीय लखनऊ दौरा रद्द हो गया है। वह 28 व 29 दिसंबर को राजधानी आने वाले थे।
विज्ञापन
बता दें कि नड्डा पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव का प्रचार कर रहे थे तभी वह कोरोना संक्रमित हो गए जिसके कारण उनके प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन
नड्डा यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव व 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व प्रदेश सरकार के मंत्रियों से चर्चा के लिए आने वाले थे। अब उनका दौरा अगले वर्ष ही संभव हो पाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल बनने लगा है। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने यूपी में पंचायत चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी, ओमप्रकाश राजभर व शिवपाल सिंह यादव की पार्टी के एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की भी चर्चा हो रही है।