{"_id":"6204dfc46b372129a7470adf","slug":"bjp-chief-j-p-nadda-addresses-a-rally-in-biswan-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा अध्यक्ष का हमला: जयंत चौधरी का मतदान न करना वंशवादी अहंकार, ये लोकतंत्र का अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा अध्यक्ष का हमला: जयंत चौधरी का मतदान न करना वंशवादी अहंकार, ये लोकतंत्र का अपमान
Thu, 10 Feb 2022 03:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Feb 2022 03:19 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीतापुर के बिसवां में जनसभा को संबोधित करते हुए देवबंद, मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर और बहराइच में एंटी टेरेरिस्ट कमांडो सेंटर बनाने की बात कही है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिसवां में रैली संबोधित की।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीतापुर के बिसवां में जनसभा को संबोधित करते हुए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी पर निशाना साधा। कहा कि जयंत ने वंशवादी अहंकार के कारण वोट नहीं किया है। यह लोकतंत्र का अपमान है। ऐसे लोगों को जनता जरूर जवाब देती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो कि वंशवाद और परिवारवाद से पूरी तरह मुक्त है और राष्ट्रीय पार्टी है। कांग्रेस अब सिर्फ भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में यूपी में 200 दंगे हुए थे जबकि योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है। यूपी को हमने दंगामुक्त, माफियामुक्त और आतंकवाद से मुक्त बनाया है। फिर से सरकार बनने पर देवबंद, मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर और बहराइच में एंटी टेरेरिस्ट कमांडो सेंटर बनाएंगे।
विज्ञापन