{"_id":"5a9bab014f1c1bbb218b5fb2","slug":"bjp-candidate-upendra-shukla-discharge-from-pgi-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई से डिस्चार्ज हुए गोरखपुर के भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ला, सीएम ने जाना था हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई से डिस्चार्ज हुए गोरखपुर के भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ला, सीएम ने जाना था हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
उपेंद्र शुक्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय गांधी पीजीआई में भर्ती गोरखपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ला को रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। पीजीआई के सीनियर पीआरओ मोनालीसा चौधरी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ला चार दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान अचानक सिर में तेज दर्द से परेशान हो गए थे। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनसे मिलने पीजीआई पहुंचे थे। उन्हें आठवीं मंजिल स्थित न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया था।
एसजीपीजीआई प्रशासन ने बताया कि उपेंद्र शुक्ला को दिमाग में खून के थक्के जमने की बीमारी थी। इसी के कारण उनके सिर में दर्द था। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भर्ती करके ऑपरेशन का फैसला किया गया था।
विज्ञापन
न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो.राजकुमार और उनकी टीम ने उपेंद्र की सर्जरी की। सब कुछ ठीक पाने के बाद शनिवार को उन्हें आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। 48 घंटे निगरानी करने के बाद आज उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।