{"_id":"5db15b348ebc3e93cf658dcc","slug":"bjp-candidate-from-lucknow-cantt-seat-suresh-tiwari-wins-the-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ उपचुनाव : कैंट सीट पर भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी जीते, मिले 50 हजार से ज्यादा वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ उपचुनाव : कैंट सीट पर भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी जीते, मिले 50 हजार से ज्यादा वोट
Thu, 24 Oct 2019 02:11 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 24 Oct 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
सुरेश चंद्र तिवारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ कैंट विधानसभा उप निर्वाचन 25 राउंड तक चली मतगणना के बाद भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी को विजेता घोषित कर दिया गया। उन्हें 56 हजार 153 वोट मिले। सुरेश चंद्र तिवारी ने मतदान के पहले राउंड से ही बढ़ता बना ली थी, जो अंत तक कायम रही।
वहीं सपा के आशीष चतुर्वेदी को 20 हजार 952 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के दिलप्रीत सिंह 19 हजार 283 के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बसपा के अरुण द्विवेदी को 10 हजार 561 वोट मिले और वे चौथे स्थान पर रहे।
उपचुनाव के नतीजों के बाद सपा प्रत्याशी आशीष चतुर्वेदी ने ईवीएम में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर बैलेट पेपर पर चुनाव कराए जाते तो भाजपा को इसके आधे भी वोट न मिलते। उन्होंने चुनौती दी कि बैलेट पेपर पर चुनाव कराए जाए और अगर भाजपा को आधे भी वोट मिल जाएं तो वे सिर मुंडवा लेंगे।