फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP cancels 9 tickets of MLA in list of 45.

UP Election 2022: भाजपा ने राज्यमंत्री आनंद स्वरूप की सीट बदली, 9 विधायकों के टिकट कटे

Mon, 07 Feb 2022 11:38 AM IST
ishwar ashish अमर उजालाा ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजालाा ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Feb 2022 11:38 AM IST
सार

भाजपा ने रविवार रात जारी की गई 45 प्रत्याशियों की सूची में नौ विधायकों के टिकट काट दिए हैं। अमेठी से संजय सिंह, बलिया सदर से दयाशंकर और पडरौना से मनीष जायसवाल को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
BJP cancels 9 tickets of MLA in list of 45.
संजय सिंह, दयाशंकर और मनीष जायसवाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा ने बलिया सदर से विधायक व प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की सीट बदलकर उन्हें बैरिया से उम्मीवादर बनाया है। विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट कट गया है। भाजपा ने रविवार देर रात घोषित 45 प्रत्याशियों की सूची में 9 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं, जबकि 21 मौजूदा मंत्रियों व विधायकों को दोबारा मौका दिया है।

विज्ञापन


अमेठी से भाजपा विधायक गरिमा सिंह का टिकट काटकर उनके पति संजय सिंह को दिया गया है। लखनऊ के सरोजनीनगर से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह का टिकट कटने के बाद उनके पति दयाशंकर सिंह को बलिया सदर से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
विज्ञापन


भाजपा छोड़कर सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट पडरौना से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। मनीष, कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के करीबी हैं। वन मंत्री दारा सिंह चौहान के सपा में शामिल होने के बाद खाली हुई मधुबन सीट से बिहार के राज्यपाल फागू सिंह चौहान के बेटे रामविलास को मैदान में उतारा गया है। इस सूची में 7 महिलाएं, 16 पिछड़ व 9 अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी में बदलाव नहीं
भाजपा ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सभी मंत्रियों व विधायकों को फिर मैदान में उतारा है। वहां की शिवपुर सीट से कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, वाराणसी उत्तर से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल, वाराणसी दक्षिण से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नीलकंठ तिवारी, वाराणसी कैंट से सौरभ श्रीवास्तव को टिकट मिला है। गाजीपुर से राज्यमंत्री संगीता बलवंद बिंद को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed