MLC चुनाव: भाजपा के नौ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सपा के चार और भाजपा के सभी उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय
विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल कर दिए गए हैं। 13 सीटों पर हो रहे चुनाव में सभी का निर्वाचन तय है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधान परिषद चुनाव में भाजपा उम्मीदवार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर सहित सभी नौ उम्मीदवारों ने बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में आठ उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने पहुंचे। जबकि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप कोरोना संक्रमित होने के कारण उनके प्रस्तावक ने उनकी ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया।
भाजपा कार्यालय से पार्टी के सभी आठ उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने विधानमंडल स्थित नेता सदन के दफ्तर पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी। नेता सदन के दफ्तर से भी उम्मीदवार योगी और स्वतंत्र देव के नेतृत्व में विधानभवन के राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन हॉल पहुंचे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु, ससंदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, लखनऊ महानगर के भाजपा अध्यक्ष मुकेश शर्मा और कन्नौज के पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे ने निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे को नामांकन पत्र सौंपे। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और एमएलसी गोविंद शुक्ला मौजूद थे।
Lucknow, UP | I would like to thank Home Minister Amit Shah, Defence Minister Rajnath Singh, and the top leadership of BJP for giving chance to 9 candidates including myself to file nominations for MLC elections: UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya pic.twitter.com/Ri8UrGb480
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 9, 2022