फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP canbdidates file nomination for MLC Election.

MLC चुनाव: भाजपा के नौ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सपा के चार और भाजपा के सभी उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय

Thu, 09 Jun 2022 07:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Jun 2022 07:27 PM IST
सार

विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल कर दिए गए हैं। 13 सीटों पर हो रहे चुनाव में सभी का निर्वाचन तय है।

विज्ञापन
BJP canbdidates file nomination for MLC Election.
प्रत्याशियों ने विधान परिषद चुनाव के लिए किया नामांकन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधान परिषद चुनाव में भाजपा उम्मीदवार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर सहित सभी नौ उम्मीदवारों ने बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में आठ उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने पहुंचे। जबकि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार  नरेंद्र कश्यप कोरोना संक्रमित होने के कारण उनके प्रस्तावक ने उनकी ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन


भाजपा कार्यालय से पार्टी के सभी आठ उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने विधानमंडल स्थित नेता सदन के दफ्तर पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी। नेता सदन के दफ्तर से भी उम्मीदवार योगी और स्वतंत्र देव के नेतृत्व में विधानभवन के राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन हॉल पहुंचे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु, ससंदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, लखनऊ महानगर के भाजपा अध्यक्ष मुकेश शर्मा और कन्नौज के पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे ने निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे को नामांकन पत्र सौंपे। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और एमएलसी गोविंद शुक्ला मौजूद थे।
विज्ञापन



 


 

सभी 13 उम्मीदारों का निर्विरोध निर्वाचन तय

विधान परिषद की 13 सीटों पर हो रहे चुनाव में भाजपा के नौ और सपा के चार उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को होगी और उम्मीदवार 13 जून तक नाम वापस ले सकते है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन दोपहर 3 बजे बाद उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed