फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP campaign in support of CAA and article 370

सीएए और 370 पर समर्थन जुटाने आज से बूथों पर भाजपा की दस्तक, 10 फरवरी तक चलेगा घर-घर अभियान

Sat, 01 Feb 2020 10:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 Feb 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
BJP campaign in support of CAA and article 370
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों का जवाब देने  को भाजपा ने शनिवार 1 फरवरी से बूथ-बूथ दस्तक और घर-घर संपर्क अभियान शूरू करने का फैसला किया है। इसके तहत एक कार्यकर्ता को 100 घरों से संपर्क करने और उसमे रहने वालों से सीएए के समर्थन में मिस्ड काल कराने तथा हस्ताक्षर कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


अभियान 10 फरवरी तक चलेगा। अभियान में सीएए के साथ अनुच्छेद 370 व 35 (ए) और तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के फैसलों की भी जानकारी देकर लोगों का समर्थन जुटाएगी और विरोधियों के विरोध की पोल खोलेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव कल पहले दिन लखीमपुरखीरी में अभियान में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि मोदी सरकार के राष्ट्रहितैषी फैसलों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता 1 फरवरी से जनता के पास पहुंचेंगे और उन्हें इनके बारे में समझाकर उनकी सहमति हासिल करेंगे। उन्हें बताएंगे कि किस तरह वोट बैंक के लालच में सीएए का साजिशन विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्तकर इसे गैरकानूनी बनाया। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 (ए) समाप्त कर  ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को मजबूती दी है। 

अब पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित किए गए हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई, जैन और पारसी समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को संसद से पारित कराकर जबरदस्त राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाई। इससे वोट बैंक की राजनीति करने वालों की दुकानें बंद होने लगी हैं। इसीलिए वे विरोध कर रहे हैं।

इस तरह चलेगा अभियान
अभियान के प्रभारी प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने बताया कि जनजागरण अभियान के तहत मोदी सरकार के निर्णयों का पत्रक लेकर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोगों से सीएए, अनुच्छेद 370 व 35(ए) की समाप्ति सहित केंद्र सरकार के सभी फैसलों पर चर्चा करेगें। 

इसके साथ ही 8866288662 नंबर पर मिस्ड कॉल कराकर सीएए पर समर्थन व सहमति प्राप्त करेंगे। अभियान को लेकर जिलों व मंडलों में बैठकें हो चुकी हैं। अब 1 फरवरी से पार्टी का प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, सेक्टर व बूथ का एक-एक पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ कम से कम 100 परिवारों में संपर्क करके सरकार के इन फैसलों पर सहमति प्राप्त करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed