{"_id":"69e5b19b7066aab2b50d9871","slug":"bjp-calls-akhilesh-tap-thief-sp-president-calls-him-traitor-attacks-x-after-delimitation-bill-falls-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: भाजपा ने अखिलेश को कहा- टोटी चोर, सपा अध्यक्ष ने बताया गद्दार; परिसीमन बिल गिरने के बाद एक्स पर वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: भाजपा ने अखिलेश को कहा- टोटी चोर, सपा अध्यक्ष ने बताया गद्दार; परिसीमन बिल गिरने के बाद एक्स पर वार
Mon, 20 Apr 2026 10:25 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:25 AM IST
सार
लोकसभा में परिसीमन बिल गिरने के बाद भाजपा और सपा के बीच एक्स पर वार शुरू हो गया है। भाजपा ने अखिलेश यादव को टोटी चोर कहा, तो सपा अध्यक्ष ने उन्हें गद्दार बताया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव
- फोटो : samajwadi party YT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में परिसीमन बिल गिरने के बाद भाजपा और सपा के बीच राजनीतिक विवाद चरम पर पहुंच गया है। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का फोटो लगाते हुए उन्हें वांटेड बताया। साथ ही कहा कि आखिरी बार उन्हें टोटी चुराते हुए देखा गया था। इस पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए भाजपा के नेताओं को गद्दार करार दिया।
विज्ञापन
भाजपा, उत्तर प्रदेश के एक्स अकाउंट पर रविवार को लिखा गया कि अखिलेश यादव महिलाओं के अधिकारों के विरोध में हैं। उन पर संसद में नारी शक्ति के हक का विरोध करने का आरोप है और उन्हें आखिरी बार टोंटी चुराते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
महिलाओं के अधिकारों के विरोध में अखिलेश यादव हैं WANTED…#महिला_विरोधी_कांग्रेस#AntiWomenAlliance#MahilaVirodhiCongress pic.twitter.com/0QAVKOUlwP
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) April 19, 2026
विज्ञापन
इसका जवाब देते हुए अखिलेश ने लिखा कि भाजपा और उसके संगी-साथी पराजय स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उनमें ये डर बैठ गया है कि देश की 95 प्रतिशत आबादी से बना पीडीए समाज जब भाजपा की करतूतों के खिलाफ एक साथ खड़ा हो जाएगा तो उनका क्या होगा।
इन नकारात्मक लोगों ने आजादी से पहले भी देश से गद्दारी की और अंडरग्राउंड रहकर देश को गुलाम बनाने वालों की गुलामी की। इन्होंने पहले भी देश को धोखा देकर अकूत दौलत इकट्ठा की और अब भी कर रहे हैं। न इन्होंने तब हिसाब दिया था और न अब दे रहे हैं।