Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP buys plot worth Rs 45 crore in Jiyamau in e-auction

Lucknow News: ई नीलामी में भाजपा ने जियामऊ में खरीदा 45 करोड़ का भूखंड

Fri, 05 Jun 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
BJP buys plot worth Rs 45 crore in Jiyamau in e-auction
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। भाजपा ने जियामऊ स्थित 5500 वर्गमीटर का एक भूखंड एलडीए की ई नीलामी में 45 करोड़ रुपये में खरीदा है। चर्चा है कि भाजपा यहां भव्य प्रदेश मुख्यालय बनाएगी। खास ये है कि भाजपा के ही एक संगठन के पास यह जमीन लीज पर थी जिसे दो महीने पहले ही उसने अचानक नगर निगम को वापस कर दिया गया। इसके तुरंत बाद एलडीए ने नियोजित विकास के नाम पर 29 करोड़ रुपये में यह जमीन नगर निगम से ले ली थी।
विज्ञापन



करीब एक महीने पहले एलडीए ने कई जमीन और प्लॉटों को बेचने के लिए ई नीलामी के लिए सूचीबद्ध किया। इसमें जियामऊ की जमीन भी शामिल थी। भाजपा ने बुधवार को 5500 वर्गमीटर के इस भूखंड को 45 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर खरीद लिया। इस सौदे से एलडीए को करीब 16 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। नीलामी में भाजपा के अलावा कई बड़े बिल्डर समूह भी शामिल थे। हालांकि, भाजपा ने सबसे अधिक बोली लगाई।
विज्ञापन



छह मंजिला होगा मुख्यालय

पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस छह मंजिला प्रदेश मुख्यालय बनाने की तैयारी में है। प्रस्तावित मुख्यालय में आधुनिक सुविधाओं वाले प्रशासनिक कार्यालय, बड़े बैठक कक्ष और सम्मेलन हॉल होंगे। संगठनात्मक गतिविधियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर हेलीपैड बनाने की भी योजना है। इससे राष्ट्रीय नेताओं की आवाजाही आसान हो सकेगी। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, नए मुख्यालय के शिलान्यास को लेकर पार्टी नेतृत्व गंभीर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुलाई में इसका शिलान्यास कर सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह इस जमीन का किस्सा

करीब 26 वर्ष पहले भाजपा से जुड़े संगठन दीन दयाल उपाध्याय सेवा न्यास को नगर निगम ने जियामऊ की इस प्राइम लोकेशन की जमीन 90 साल की लीज पर दी थी। इसके बाद साल 2020 में संशोधित लीज डीड को मंजूरी दी गई और यहां पर भाजपा मुख्यालय बनने की चर्चाएं शुरू हुई लेकिन कुछ हुआ नहीं। लीज की शर्तों के तहत मौके पर निर्माण भी नहीं शुरू हुआ और मामला ठंडे बस्ते में रहा। करीब छह महीने पहले फिर इस मामले में तेजी आई और फिर से संशोधित प्रस्ताव पास कराए जाने की चर्चा तेजी हुईं लेकिन करीब दो महीने पहले पूरा मामला बदल गया। बीती 15 अप्रैल को हुई नगर निगम सदन की बैठक में अनुपूरक कार्यसूची में दीन दयाल उपाध्याय सेवा न्यास की ओर से लीज को वापस किए जाने का प्रस्ताव लाया गया और नगर निगम सदन ने उसे पास कर दिया। खास यह भी रहा है कि इसी के साथ यह प्रस्ताव भी अनुपूरक सूची के तहत पास किया गया कि जो जमीन दीन दयाल सेवा न्यास की ओर से वापस की गई है वह एलडीए को दी जाएगी। एलडीए की ओर से इसको लेकर प्रस्ताव भी दिया गया कि जियामऊ में उसकी और भी जमीन है। यदि यह जमीन भी मिल जाए तो एलडीए इस इलाके का नियोजित विकास कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed