फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP booth president was murdered for posting a controversial photo

Lucknow News: विवादित फोटो डालने पर कर दी थी भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या

Tue, 25 Jul 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 25 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
BJP booth president was murdered for posting a controversial photo
पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए हत्या के आरोपी
अमेठी। भाजपा के बूथ अध्यक्ष दिनेश सिंह की हत्या का खुलासा मंगलवार को पुलिस ने किया है। दावा है कि व्हाट्सएप ग्रुप में विवादित फोटो अपलोड करने के कारण उनकी हत्या की गई थी। वारदात में शामिल पुलिस ने मंगलवार को संग्रामपुर के धौरहरा निवासी दीपक सिंहऔर प्रतापगढ़ के थाना अंतूकके उमरी जमीदार का पुरवा निवासी रवि शंकर पांडेय को गिरफ्तार किया है। इनके पास से वारदात में प्रयुक्त हथियार के साथ ही बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

18 जुलाई को संग्रामपुर थाने के धौरहरा निवासी व भाजपा के बूथ अध्यक्ष दिनेश सिंह की सहजीपुर भिटरी के पास पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक की बेटी शालिनी सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार की सुबह 7.10 बजे मिश्रौली रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस टीम ने दीपक सिंह और रवि शंकर पांडेय को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




यह रही वारदात की वजह
एसपी डॉ. इलामारन जी ने मंगलवार की दोपहर पत्रकार वार्ता में इसका खुलासा किया। कहाकि पूछताछ में पकड़े गए आरोपी रवि शंकर पांडेय ने बताया कि 18 जुलाई को मृतक दिनेश सिंह ने अपने मोबाइल फोन से एक पेपर कटिंग की फोटो व्हाट्सएप ग्रुप (प्रमाणित खबर अन्तू) में डाल दिया था। इसमें मुन्ना सिंह व तीन अन्य लोग पुलिस हिरासत में तमंचा लेकर बैठे थे, जोकि काफी पुरानी फोटो थी। इस बात से दिनेश के भाई की हत्या के मामले में मुख्य गवाह होने के कारण संजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह नाराज हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि रवि शंकर ने बताया कि मुन्ना ने कहा था कि वह लखनऊ जा रहे हैं, दिनेश सिंह को ठिकाने लगा दो, जो होगा मैं देख लूंगा। इसके बाद वह सात अन्य साथियों के साथ तीन बाइक से लाठी डंडा लेकर भिटरी जंगल के पास पहुंच गए। तभी दिनेश सिंह बाइक से एक बुजुर्ग व्यक्ति को पीछे बैठाकर आ रहा था। घेर कर दिनेश सिंह को घसीट कर गड्ढे में ले जाकर लाठी-डंडे व लात-घूसों से मार पीटकर भाग गए थे। बाद में उसकी मौत हो गई।



अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
एसपी ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनकी निशानदेही पर आला कत्ल बरामद किया गया है। अन्य वांछित संजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, ऋषभ सिंह, विमल सिंह समेत अन्य छह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed