फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp blames akhilesh goverment for azam khan statement.

आजम के बयान ने फिर बढ़ा दी सपा की मुश्किलें

Wed, 03 Dec 2014 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Dec 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
bjp blames akhilesh goverment for azam khan statement.

भाजपा ने प्रदेश सरकार के कामकाज पर सवाल उठाया है। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने मंगलवार को यहां कहा कि प्रदेश सरकार को बताना चाहिए कि दागियों पर सरकार की मेहरबानी का राज क्या है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री आजम खां कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री को सही जानकारी नहीं हो पाती है। वह यह भी कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री की जानकारी के बगैर नियुक्तियां हो रही हैं। जब मुख्यमंत्री को जानकारी नहीं है तो किसके पास है?
विज्ञापन


आजम की इस बात ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है। पाठक ने कहा कि आजम खां की सफाई ने गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार कौन चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो अधिकारियों की नियुक्तियां हो जाती हैं और बकौल आजम उनका मुख्यमंत्री को पता ही नहीं होता। पाठक ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस प्राधिकरण का संयुक्त कार्य यादव सिंह को सौंपने की वजह भी जनता को पता चलनी चाहिए।

जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी प्रदेश सरकारः सपा

bjp blames akhilesh goverment for azam khan statement.

समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि उनकी सरकार ने लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में कई काम किए हैं।

पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने मंगलवार को यहां कहा कि तमाम तरह की चुनौतियों और हर क्षेत्र में बढ़ते कार्य के दबावों के बावजूद बहुत ही कम समय में उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की सफल और ईमानदार कोशिश की है।

जनता से किए गए अधिकांश वायदे पूरे कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री प्रदेश को हर हाल में उत्तम और आदर्श प्रदेश बनाने के लिए प्रयत्नशील हैं। मुख्यमंत्री इस तथ्य से भली भांति परिचित हैं कि प्रदेश में औद्योगिक प्रगति के लिए बेहतर सड़कें व बिजली आपूर्ति  जरूरी है।
 
प्रदेश में शांति का माहौल रहे तभी व्यापार पनपता है। इसीलिए प्रदेश सरकार ने कानून का राज्य स्थापित करने को प्राथमिकता  दी है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पिछले ढाई वर्षो में प्रदेश में अशांति फैलाने की कई कोशिशें की जिन्हें सरकार ने  निष्फल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed