{"_id":"63e49cfacb740602cb0e0e54","slug":"bjp-and-sbsp-may-join-hands-before-loksabha-election-2024-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: 2024 से पहले फिर हो सकता है भाजपा-सुभासपा गठबंधन, राजभर ने मिलाए भाजपाई सुर में सुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: 2024 से पहले फिर हो सकता है भाजपा-सुभासपा गठबंधन, राजभर ने मिलाए भाजपाई सुर में सुर
Thu, 09 Feb 2023 03:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Feb 2023 03:32 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने संकेत दिए हैं कि अगर राजभर फिर से भाजपा में शामिल होना चाहते हैं तो भाजपा उन्हें मौका जरूर देगी। यूपी में भाजपा मिशन 80 के तहत काम कर रही है इसलिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में मिशन 80 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा फिर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से गठबंधन कर सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मीडिया से बात में इसके संकेत दिए हैं। चौधरी ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर पहले भी सरकार में भाजपा के साथ रहे हैं। यदि राजभर भाजपा की विचारधारा से सहमत हैं तो उन्हें विश्वास है कि पार्टी निश्चित रूप से उन्हें साथ काम करने का अवसर देगी।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर की पार्टी का प्रदेश के राजभर समाज में वर्चस्व माना जाता है। विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन कर सुभासपा ने छह सीटें जीती हैं। पूर्वांचल और बुंदेलखंड की कुछ सीटों पर राजभर समाज निर्णायक भूमिका में है। हालांकि भाजपा ने अनिल राजभर को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया है। वहीं राजभर समाज के नेताओं को राज्यसभा भी भेजा है। लेकिन, पार्टी के बड़े नेताओं का मानना है कि लोकसभा चुनाव में मिशन 80 को पूरा करने के लिए किसी भी छोर को ढीला नहीं छोड़ना है। लिहाजा पार्टी राजभर समाज के वोट बैंक को एक तरफा अपनी ओर खींचने के लिए राजभर से गठबंधन कर सकती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रिया राठौर डेथ मिस्ट्री: एक और झूठ बेनकाब, 20 मिनट तक मेस में रही थी प्रिया, नहीं खाया था खाना; लेकिन...
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी विधानमंडल के बजट सत्र की अधिसूचना जारी, 20 फरवरी से होगी शुरुआत
राजभर ने भाजपा की विचारधारा से सुर मिलाते हुए बहराइच का नाम बदलकर महाराज सुहेलदेव राजभर नगर और गाजीपुर जिले का नाम बदलकर विश्वामित्र नगर करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है।