फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp and congress representatives meet election commission officials

निर्वाचन आयोग अधिकारियों से मिले भाजपा व कांग्रेस के प्रतिनिधि, रखी अपनी-अपनी मांगें

Wed, 27 Feb 2019 08:33 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 27 Feb 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
bjp and congress representatives meet election commission officials
भारत निर्वाचन आयोग
भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से लोकसभा चुनाव में मतदान का समय 1 घंटे बढ़ाने की मांग की है। बुधवार को तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर आई भारत निर्वाचन आयोग की टीम के समक्ष भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और चुनाव प्रबंधन प्रभारी जेपीएस राठौर ने यह मांग रखी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वीवीपैट मशीन आने के बाद मतदान में समय लगता है। मतदान केंद्रों पर 12 सौ से अधिक मतदाता हैं। वहां शाम पांच बजे तक मतदान के समय में एक घंटा बढ़ाया जाए। भाजपा ने आचार संहिता के दौरान जिन राजनीतिक आयोजनों में प्रत्याशी का जिक्र नहीं है, उनका खर्चा पार्टी के बीच में शामिल करने की मांग की। भाजपा ने सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों व अधिकारियों के पोस्टल बैलट समय पर मतगणना स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा। भाजपा ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद अधिकारी ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे आपातकाल लागू हो गया हो। 
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि भी निर्वाचन आयोग से मिले और अपनी तीन मांगे रखी। इसमें मशीन से वोट काउंटिंग के साथ वीवीपैट की गणना, बूथ पर रोशनी की उचित व्यवस्था व लिस्ट में पिता के नाम जांच की मांग शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed