फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP and BSP are same against SP

'सपा के खिलाफ भाजपा-बसपा की साजिश एक जैसी'

Fri, 08 Aug 2014 01:04 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 08 Aug 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
BJP and BSP are same against SP

सपा के प्रदेश प्रवक्ता और राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने बसपा-भाजपा पर विकास को रोकने और सद्भाव बिगाड़ने की कोशिशों का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि विपक्षी दल प्रदेश के विकास में अवरोध पैदा करने के षडयंत्र रचते रहते हैं। उनकी भूमिका लोकतांत्रिक मूल्यों और मर्यादाओं के प्रतिकूल है।

यह जनादेश का भी अपमान है। सपा सरकार कानून के राज और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

कानून-व्यवस्‍था बिगाड़ना रहा है उद्देश्य

BJP and BSP are same against SP

सपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जब से सपा की बहुमत की सरकार बनी है, सत्ता से दूर होकर बसपा-भाजपा की राजनीति यही रह गई है कि किसी भी तरह जनता के बढ़ते कदम रोके जाएं।

इसलिए कभी परिक्रमा तो कभी मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, सहारनपुर की घटनाओं और धर्म,जाति तथा महिला उत्पीड़न की आड़ में राजनीति के लिए अशांति फैलाने और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की साजिशें होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुंठित हो गई हैं बसपा सुप्रीमो

BJP and BSP are same against SP

वहीं बुधवार को भी जनेश्वर मिश्र पार्क पर टिप्पणी करने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती को सपा ने करारा जवाब दिया था।

सपा प्रवक्ता ने कहा था कि बसपा सुप्रीमो मायावती कुंठित हो गई हैं। अपने पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने राजकोष का दुरुपयोग कर लखनऊ व नोएडा को कमीशनखोरी के लिए पत्थरों का जंगल बना दिया।

इतना ही नहीं एक बार फिर झूठ व फरेब की राजनीति के सहारे काठ की हांडी चढ़ाने का सपना संजोए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed