फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP alleges SP for Saharanpur riots

...तो इसलिए अखिलेश नहीं करा रहे दंगों की जांच

Thu, 07 Aug 2014 12:26 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 07 Aug 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
BJP alleges SP for Saharanpur riots

भाजपा ने सपा पर दंगों के आरोपियों से नजदीकी का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बुधवार को यहां पूछा कि सहारनपुर दंगे का आरोपी सपा का सदस्य है या नहीं।

विज्ञापन


प्रवक्ता ने मेरठ (खरखौदा) की घटना में पीड़िता के बयान के परिपेक्ष्य में सरकार द्वारा जांच की अब तक घोषणा न करने पर भी सवाल उठाया।

सहारनपुर की घटना को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जातीय संघर्ष बताने में जुटे रहे जबकि दंगों के मुख्य आरोपी की तस्वीरें मुख्यमंत्री के साथ साझा होती है।

मीडिया रिपोर्टों में दंगों के मुख्य आरोपी को सपा का सदस्य बताया जा रहा है। सपा का सच बताना चाहिए।

कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का फैसला

BJP alleges SP for Saharanpur riots

भाजपा का पहला प्रशिक्षण शिविर 24 व 25 अगस्त को वृंदावन में होगा। इसमें पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों व महामंत्रियों, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष तथा जिलाध्यक्ष शामिल होंगे।

भाजपा के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पार्टी ने बदली परिस्थितियों में नीचे से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक काम करने वाले कार्यकर्ताओं व नेताओं को प्रशिक्षित करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार को निशाना बनाना मकसद

BJP alleges SP for Saharanpur riots

पार्टी प्रवक्ता के अनुसार, पार्टी के लोगों को एक साथ दो भूमिकाओं का निर्वहन करना है। एक तरफ केंद्र में सरकार का हिस्सा होने के नाते लोगों की समस्याओं के समाधान में भागीदार बनना है।

साथ ही इस पर नजर रखनी है कि केंद्र सरकार के फैसलों का लाभ आम लोगों को मिले। दूसरी तरफ, प्रदेश सरकार की खामियों को जनता के बीच उजागर करना है और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष भी करना है।

उन्होंने बताया कि शिविर में वैचारिक, सांगठनिक एवं कामकाज के तरीके की जानकारी दी जाएगी। यह भी समझाया जाएगा कि केंद्र सरकार की योजनाओं व फैसलों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को कैसे लाभान्वित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed