फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP alleges SP for Meerut violence

जानिए, यूपी में कौन दे रहा धर्मांतरण को बढ़ावा?

Fri, 08 Aug 2014 12:57 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 08 Aug 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
BJP alleges SP for Meerut violence

भाजपा ने प्रदेश सरकार पर उत्तर प्रदेश में धर्मान्तरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में भोलीभाली युवतियों को झूठे प्रेम के जाल में उलझाकर उनका धर्मान्तरण कराया जा रहा है।

विज्ञापन


यह बात सरावा खरखौंदा में एक युवती को बंधक बनाने और जबरिया उसकी धर्मान्तरण कराने की घटना सामने आने से फिर साबित हो गई है। पर सरकार चुप बैठी है। दोषियों पर कार्रवाई में हीलाहवाली की जा रही है।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि धर्मान्तरण की एक प्रक्रिया है। जिसके तहत इसकी सूचना जिलाधिकारी को देनी होती है। मेरठ की घटना में इसका भी उल्लंघन किया गया। उन्होंने पूरी घटना की एसटीएफ से जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दंगों का आरोपी सपा सदस्य

BJP alleges SP for Meerut violence

वहीं भाजपा ने सपा पर सहारनपुर दंगों के आरोपियों से नजदीकी का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बुधवार को पूछा कि सहारनपुर दंगे का आरोपी सपा का सदस्य है या नहीं।

प्रवक्ता ने मेरठ (खरखौदा) की घटना में पीड़िता के बयान के परिपेक्ष्य में सरकार द्वारा जांच की अब तक घोषणा न करने पर भी सवाल उठाया।

भाजपा ने मांगा जवाब

BJP alleges SP for Meerut violence

भाजपा प्रवक्ता ने कहा सहारनपुर की घटना को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जातीय संघर्ष बताने में जुटे रहे जबकि दंगों के मुख्य आरोपी की तस्वीरें मुख्यमंत्री के साथ साझा होती है।

मीडिया रिपोर्टों में दंगों के मुख्य आरोपी को सपा का सदस्य बताया जा रहा है। सपा को सच बताना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed