फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Birhana area becomes new hotspot of Lucknow.

नाके का बिरहाना इलाका बना लखनऊ का 21वां हॉटस्पॉट, पूरी गली सील, फोर्स तैनात

Thu, 23 Apr 2020 09:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Apr 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Birhana area becomes new hotspot of Lucknow.
- फोटो : Amar Ujala

राजधानी लखनऊ के नाका का बिरहाना इलाका राजधानी का 21वां हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। इलाके की सिंधीवाली गली में रहने वाले केबल ऑपरेटर की कोरोना जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई। इसके बाद गली सील कर दी गई।

विज्ञापन


नाका थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि सिंधीवाली गली में दो स्थानों पर बैरिकेडिंग करके पुलिस फोर्स तैनात की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केबल ऑपरेटर के परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन


बिरहाना इलाका राजेंद्रनगर वार्ड में आता है। पार्षद राजू दीक्षित ने बताया कि हॉटस्पॉट घोषित सिंधीवाली गली में करीब सवा सौ मकान हैं, जिसमें करीब 1200 लोग रहते हैं। केबल ऑपरेटर का सैंपल दो दिन पहले लिया गया था। पार्षद के मुताबिक, दोपहर को ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम सिंधीवाली गली आ गई थी। यहां सैंपलिंग शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद ने बताया कि गली में आने-जाने का एक ही रास्ता है, जिसे दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। नगर निगम की टीम ने गली में सैनिटाइजेशन के साथ कीटनाशक का छिड़काव कराया है। पुलिस ने लाउडस्पीकर से लोगों को घरों से बाहर न निकलने के निर्देश दिए हैं। गली में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं।

लोगों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

सिंधीवाली गली के लोगों ने बताया कि केबल ऑपरेटर को बीते 10 दिन से बुखार और खांसी की शिकायत थी। उसे कोरोना संक्रमित होने का आभास था, इसके बाद भी जांच नहीं कराई और वह इलाके में घूम रहा था। दो दिन पहले लोगों की सूचना पर उसके सैंपल लिए गए थे।

लोगों का कहना है कि प्रशासन को सूचना मिलने के तत्काल बाद केबल ऑपरेटर को क्वारंटीन कर देना चाहिए था। इलाके के परचून दुकानदार दौलत कुमार मूलचंदानी ने बताया कि बुधवार शाम को वह दुकान पर खरीदारी करने आया था। उससे फिजिकल डिस्टेंस बनाने को कहा तो भड़क गया और झगड़े पर उतारू हो गया।

अपार्टमेंट समेत कई घरों में गया संक्रमित
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीते चार-पांच दिन से ऑपरेटर पेमेंट लेने के लिए कई घरों में गया। रुपयों का लेन-देन किया। चाय पी। इलाके के दूधवाले के संपर्क में रहा। बिरहाना में पार्क में इलाके के अन्य युवकों के साथ घंटों बैठक जमाई।

इसके अलावा शास्त्रीनगर पार्क के आसपास स्थित अपार्टमेंट में भी कई फ्लैट में केबल कनेक्शन कराए। वह जिन लोगों से मिला, सभी सहमे हुए हैं। वे अपनी जांच कराने के लिए स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों और पार्षद व चिकित्साकर्मियों से संपर्क कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed