फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bird in a plane's engine.

विमान के इंजन में फंसी चिड़िया, बड़ा हादसा टला

Sat, 11 Jul 2015 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Jul 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
Bird in a plane's engine.

आमौसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस के विमान के इंजन में चिड़िया फंसने से हादसा होते-होते बचा। विमान में उस समय करीब 150 यात्री सवार थे। दिल्ली जा रही इस फ्लाइट को हादसे के बाद करीब छह घंटे की देरी से रवाना किया जा सका।

विज्ञापन


सुबह 11 बजे एयरपोर्ट के रनवे से इंडिगो एयरलाइंस के विमान (6ई-147) को उड़ान भरनी थी। दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले रनवे पर ही इंजन में चिड़िया फंस गई। पायलट ने समझदारी दिखाते हुए विमान को रोक लिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी एयरपोर्ट व एयरलाइंस के अधिकारियों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को दी गई। सूचना मिलते ही अधिकारी रनवे पर पहुंच गए। इसके बाद विमान की जांच की गई। जांच के बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक 150 यात्रियों के साथ उड़ान भरने वाले विमान में हादसा पायलट की वजह से ही टल सका। इसके बाद विमान को आनन-फानन रनवे से वापस टैक्सी-वे पर लाया गया।

इंजीनियरों की टीम ने विमान के इंजन में फंसी चिड़िया को निकालने के बाद उसकी मरम्मत की। आधा दर्जन इंजीनियरों ने मरम्मत के बाद इसकी तकनीकी जांच करने के बाद ही उड़ान की अनुमति दी। इसके बाद शाम को विमान रवाना हो सका।

सुतली बम से उडाई जाती चिड़िया

Bird in a plane's engine.

एयरपोर्ट से विमान को सुबह 11 बजे उड़ान दिल्ली के लिए भरनी थी। चिड़िया फंसने के बाद इंजन में तकनीकी खराबी सही करने में करीब छह घंटे लग गए। इसके बाद शाम पांच बजे फ्लाइट को रवाना किया जा सका। हालांकि इसके बाद भी करीब 150 यात्रियों की जान बच गई।

विमान के उड़ान भरने से पहले सुतली बम फोड़कर चिड़ियों को रनवे के पास से हटाया जाता है। यह विमान की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उपयोग किया जाता है। शुक्रवार को भी ऐसा किया गया। इसके बाद भी चिड़िया इंजन में फंस गई।

इस घटना पर अमौसी एयरपोर्ट के निदेशक एससी होता का कहना है कि चिड़िया फंसने की जानकारी मिलने के बाद तुरंत अधिकारी रनवे पर पहुंच गए। इसके बाद इंजीनियरों ने चिड़िया निकालने और तकनीकी खामी को दूर कर विमान को शाम के समय दिल्ली के लिए रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed