फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bird flu alert Lucknow zoo remain closed 14 20 May

Bird Flu Alert: 14 से 20 मई तक बंद रहेगा लखनऊ का चिड़ियाघर, सभी जीवों की होगी सघन मॉनीटरिंग

Wed, 14 May 2025 01:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 May 2025 01:12 PM IST
सार

गोरखपुर स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में एक बाघिन की मौत के बाद लखनऊ का चिड़ियाघर 20 मई तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान सभी वन्य जीवों की सघन मॉनीटरिंग की जाएगी।

विज्ञापन
Bird flu alert Lucknow zoo remain closed 14 20 May
लखनऊ चिड़ियाघर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान 14 से 20 मई तक बंद रहेगा। गोरखपुर स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में बर्ड फ्लू से एक बाघिन की मौत के बाद एहतियात के तौर पर 13 मई को प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव के आदेश पर इसे अगले छह दिनों के लिए दर्शकों के लिए बंद रखा जाएगा।

विज्ञापन


निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि गोरखपुर चिड़ियाघर में बीमार बाघिन का सैंपल भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सेक्योरिटी एनिमल डिजीज संस्थान में भेजा गया था। वहां से मिले रिपोर्ट के मुताबिक मृत बाघिन में एवियन इंन्फ्लूएंजा एच-5 की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल लखनऊ चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश को दक्षिण से जोड़ेगा 1989 किमी लंबा कॉरिडोर, मप्र, आंध्र, तेलंगाना और महाराष्ट्र पहुंचना होगा आसान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- सीएम योगी के निर्देश: निर्माण कार्य के लिए प्रदेश की इकाइयों से ही खरीदें सरिया और सीमेंट, कम से कम 10 मीटर चौड़े हों राज्यमार्ग


केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के दिशा निर्देशों के मुताबिक नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के सभी वन्य जीवों की सघन मॉनीटरिंग की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed