फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bill load reduced, smiles increased, electricity consumers got a ray of relief

Lucknow News: बिलों का लोड घटा, मुस्कानें बढ़ीं, बिजली उपभोक्ताओं को मिली राहत की रोशनी

Wed, 12 Nov 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bill load reduced, smiles increased, electricity consumers got a ray of relief
अमर उजाला के बिजली समाधान ​​शिविर में पहुंचे उपभोक्ता।
लखनऊ। फैजुल्लागंज उपकेंद्र पर मंगलवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित बिजली शिविर में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर में अधिकतर शिकायतें गलत बिल, स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल न बनने या अत्यधिक बिल आने की रहीं।
विज्ञापन

इन्हीं शिकायतकर्ताओं में अवध राम कश्यप भी पहुंचे, जिनका 1.08 लाख रुपये का गलत बिल बना था। उन्होंने अपनी व्यथा एक्सईएन एके शुक्ला को सुनाई। कहा कि वह कई माह से दौड़ रहे, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एक्सईएन ने एसडीओ फैजुल्लागंज आकाश अग्रवाल को तत्काल जांच के निर्देश दिए। करीब दो घंटे की जांच के बाद बिल संशोधित होकर 9,541 रुपये का रह गया। सॉफ्टवेयर सीलिंग सिस्टम की गड़बड़ी से हर माह हजारों यूनिट का बिल बन रहा था। अवध राम ने बिल को जमा किया तो एसडीओ ने अवध राम को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पीड़ितों में ज्यादा बिल आने की सर्वाधिक शिकायतें
सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक चले शिविर में 125 से अधिक उपभोक्ता पहुंचे। सबसे ज्यादा शिकायतें स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिक बिल आने की रहीं। शिकायतकर्ताओं में शिवकुमार मिश्र, फरमान अहमद, सरिता, हरेंद्र प्रसाद उपाध्याय, इफि्तखार अहमद, आलोक कुमार, ब्रजेश श्रीवास्तव, चांद बानो, राम उजागर यादव, आशीष कुमार अग्निहोत्री, देवेंद्र सिंह, मनाीषा भार्गव, विद्यावती, सुमन जायसवाल, कन्हैयालाल, निर्मला श्रीवास्तव, कोमल तिवारी, संतोष, रमेश चंद, सुरैया बेगम, श्रीप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर सिस्टम में 40 उपभोक्ताओं के आंकड़े नहीं जुड़े
शिवकुमार मिश्र ने एक्सईएन को बताया कि मुर्गी फार्म हाउस के पास स्थित मोहल्ले में अगस्त में 40 घरों के स्मार्ट मीटर बदले गए, लेकिन अब तक सिस्टम पर दर्ज नहीं हुए। उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में दिक्कत हो रही है। एक्सईएन ने सहायक अभियंता मीटर संतोष विश्वकर्मा को सभी मीटरों को तत्काल सिस्टम पर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
10 लाख यूनिट की रीडिंग से परेशान उपभोक्ता
शिविर में रमेश चंद का मामला सबसे अलग रहा। उनके बिल में 10 लाख यूनिट दर्ज थी, जबकि घर पर सोलर सिस्टम लगा है। एक्सईएन ने आईटी टीम को जांच सौंपते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इनकी समस्याएं भी सुलझीं
विद्यावती का गलत बिल 9,500 से घटकर 200 रुपये किया गया।
ब्रजेश को 4,997 रुपये रिफंड करने का आदेश जारी।
कोमल तिवारी का कनेक्शन उनके नाम ट्रांसफर हुआ।
सुमन का विद्युत लोड 2 से बढ़ाकर 3 किलोवाट किया गया।
देवेंद्र सिंह को परमानेंट डिस्कनेक्शन का प्रमाणपत्र मिला।
इनका रहा सहयोग
शिविर में एक्सईएन एके शुक्ला, एसडीओ आकाश अग्रवाल, एसडीओ जीएसआई ओमकार सिंह, एई संतोष विश्वकर्मा, जेई दयाशंकर मौर्य, आकर्ष श्रीवास्तव, विनोद कुमार खरवार, अमित दीक्षित और पंकज सिंह परमार आदि कर्मियों ने सहयोग किया।

अमर उजाला के बिजली समाधान शिविर में पहुंचे उपभोक्ता।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed