{"_id":"adcd31a817599b0767c614201b09ebbc","slug":"biker-gang-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में दंगों के बाद अब बाइकर गैंग का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में दंगों के बाद अब बाइकर गैंग का कहर
विष्णु मोहन/लखनऊ
Updated Fri, 11 Oct 2013 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप्रदायिक तनाव का शिकार बने मुजफ्फरनगर में लोगों को गोली का शिकार बना रहे मोटर साइकिल सवार गिरोह की तलाश में एसटीएफ को लगाया गया है।
विज्ञापन
इस बाइकर गिरोह के कारनामों से पिछले एक अरसे से मुजफ्फरनगर व आस-पास के इलाके में दहशत फैली हुई है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह द्वारा सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
हिंसा प्रभावित जिले में मोटर साइकिल सवार दो लोगों द्वारा अनजान लोगों को गोली का शिकार बनाए जाने की कई वारदात हो चुकी हैं।
शुरूआती दौर में तो पुलिस ने इस रंजिश व अन्य कारणों से जोड़ने की कोशिश की पर बाद में जब यह देखा गया कि जो घटनाएं हो रही हैं उसे करने का तरीका समान है और बाइकरों द्वारा किसी वर्ग विशेष को नहीं बल्कि दोनों ही संप्रदायों के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें-मुजफ्फरनगर दंगों में हुआ था महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म
अधिकारियों ने माना कि सात सितंबर से अब तक मुजफ्फरनगर में 17 से अधिक कत्ल हो चुके हैं, जिनमें कई सिर्फ बाइकर गिरोह द्वारा किए गए।
अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था मुकुल गोयल ने इस गिरोह के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि इस बाइकर गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखने की कोशिश है। एसटीएफ को इसमें लगाया गया है।
एनेक्सी के मीडिया सेंटर में गुरुवार को बाइकर गिरोह के कारनामों के बारे में एडीजी बोले कि यह घटनाएं सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के उद्देश्य से जानबूझ कर की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि कोई गिरोह है जो नहीं चाहता है कि अमन-चैन बना रहे है। इस गिरोह के निशाने पर दोनों ही संप्रदायों के लोग हैं। एडीजी ने कहा कि जल्दी ही इस गिरोह के सदस्यों को दबोच लिया जाए।
लखनऊ की हर खबर के लिए क्लिक करें यहां