{"_id":"63fbb0be53119cc5e1065d44","slug":"biker-died-in-road-accident-lucknow-news-c-13-lko1018-106114-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डंपर में फंसकर घिसटा बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डंपर में फंसकर घिसटा बाइक सवार, मौत
Mon, 27 Feb 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
- काकोरी ईदगाह नहर की पुलिया के पास हादसा
- ग्रामीणों का आरोप, अवैध खनन में लगा था डंपर
संवाद न्यूज एजेंसी
काकोरी। बिगहू गांव के पास बेकाबू डंपर ने बाइक सवार प्रेमसागर (45) की जान ले ली। बेटे शुभम की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। डंपर की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि डंपर अवैध खनन में लगा था।
प्रभारी निरीक्षक विजय यादव के मुताबिक, गोहरामऊ निवासी प्रेमसागर बाइक से शाम सात बजे मलिहाबाद फिरोजपुर से अपने घर जा रहा था। बिगहू गांव के ईदगाह नहर की पुलिया के पास बेकाबू डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रेमसागर डंपर में फंस गया और सौ मीटर तक घिसटता चला गया। बाइक दूर छिटक गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिवार में बेटा शुभम, अतुल और पत्नी है। पुलिस डंपर की तलाश कर रही है।