{"_id":"67f2db8f5e28511de70eba8c","slug":"biker-died-in-road-accident-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1146653-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी व दो बच्चे गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी व दो बच्चे गंभीर
Mon, 07 Apr 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी व दो बच्चे गंभीर
लखनऊ। बख्शी का तालाब इलाके में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक चला रहे माल के मड़वाना निवासी जगदेव कुमार (30) की मौत हो गई। पत्नी अनोखी, आठ वर्षीय बेटा आयुष और छह वर्षीय बेटी अनामिका गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
मृतक के भाई अजय के मुताबिक जगदेव मजदूरी करते थे। एक हफ्ते पहले भाई अपने परिवार के साथ बाइक से ससुराल दुबग्गा के बरावन खुर्द साले सिकंदर के शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से शनिवार को रात में भाई बाइक से परिवार को लेकर भैंसामऊ गांव निवासी बहन के घर जा रहे थे। भैंसामऊ पुलिया के पास हादसा हो गया। सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने घायलों को ट्राॅमा में भर्ती कराया, वहां जगदेव कि मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक जगदेव की पत्नी और बच्चों का इलाज चल रहा है।