फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike running at a speed of 110 km per hour collides with police barrier, businessman dies

Lucknow News: 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती बाइक पुलिस बैरियर से टकराई, कारोबारी की मौत

Thu, 17 Oct 2024 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bike running at a speed of 110 km per hour collides with police barrier, businessman dies
कारोबारी वाहिद

विज्ञापन


लखनऊ। लोहिया पथ पर मंगलवार देर रात बेकाबू रफ्तार ने उजरियांव निवासी कारोबारी वाहिद (32) की जान ले ली। वाहिद 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रेसर बाइक दौड़ा रहे थे। इसी बीच सड़क पर लगे पुलिस बैरियर से बाइक टकरा गई।



वाहिद का एसी का कारोबार है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात करीब साढे़ आठ बजे वाहिद दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए स्कूटी से घर से निकले थे। वाहिद और उनके दो दोस्तों- शावेज और रूबियान ने फूलबाग में खाना खाया। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तीनों गोमतीनगर जाने के लिए निकले। इस दौरान वाहिद की स्कूटी शावेज चला रहे थे और रूबियान उन्हीं के साथ बैठ गए थे। वो दोनों जिस रेसर बाइक से आए थे उसे वाहिद ने ले लिया था।
विज्ञापन


हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि वाहिद ने गोल्फ क्लब चौराहे से समतामूलक चौराहे की तरफ काफी तेजी में बाइक दौड़ाई। कुछ दूरी पर लगे पुलिस बैरियर को नहीं देखा और उसी से टकरा गए। पीछे से आ रहे दोनों दोस्तों ने पुलिस की मदद से उनको सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हेलमेट पीछे टंगा रह गया, सिर की गंभीर चोट से मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक एक तरफ घिसटती चली गई और वाहिद बैरियर के आगे जाकर गिरे। आखिर में वह डिवाइडर से भी टकरा गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई। सिर की चोट की वजह से ही जान गई। वे हेलमेट नहीं लगाए थे। बाइक पर पीछे हेलमेट टंगा हुआ था। अगर हेलमेट लगाए होते तो जान बचने की भी संभावना रहती।




रूट पर लगे स्पीडोमीटर से रफ्तार का पता चला



इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो लोगों ने बताया कि बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी। रूट पर लगे स्पीडोमीटर से पता चला कि बाइक की रफ्तार करीब 110 किमी प्रति घंटा थी। चूंकि रात का समय था, रफ्तार अधिक थी, यही हादसे की वजह बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed