{"_id":"67c217da92b837f2940fcddf","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1097699-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Sat, 01 Mar 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी इलाके में बृहस्पतिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मलिहाबाद निवासी शिवा बाबू (25) की मौत हो गई।
मृतक के भाई नितिन ने बताया कि शिवा सरोजनीनगर के नादरगंज स्थित हार्डवेयर की दुकान पर काम करते थे। बृहस्पतिवार शाम मोटरसाइकिल से वह ननिहाल काकोरी के खालिसपुर जा रहे थे। रास्ते में गोला कुआं के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उनको ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया था, वहां उनकी मौत हो गई। उनके पास से मिले मोबाइल की मदद से पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिवार में मां मोहिनी देवी और दो भाई हैं।