फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike riding teenager crushed by bus, died on the spot in Shravasti.

Shravasti: बाइक सवार किशोर को बस ने रौंदा, मौके पर ही हो गई मौत

Sun, 09 Feb 2025 04:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Feb 2025 04:26 PM IST
सार

श्रावस्ती जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। बस ने उसे रौंद दिया था।

विज्ञापन
Bike riding teenager crushed by bus, died on the spot in Shravasti.
सड़क हादसे में हुई किशोर की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीवानी गेट के सामने स्थित होटल पर काम कर रहा एक किशोर रविवार एक ग्राहक की बाइक से खैरी मोड़ सैंपू लेने जा रहा था। जैसे ही वह खैरी मोड़ के निकट पहुंचा तभी सामने आ रही तेज रफ्तार बस के कारण किशोर बाइक से नियंत्रण खो बैठा। इस दौरान बगल में लगे गिट्टी के ढेर के कारण वह अनियंत्रित हो पलट गया जिसे बस ने रौंद दिया। घटना में बाइक सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बस को कब्जे में ले लिया है। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम हिताई नगर निवासी मौजीराम (16) पुत्र चेतराम दीवानी न्यायालय गेट नंबर दो के सामने स्थित यदुवंशी होटल में काम करता था। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह सैंपू लेने के लिए दुकान आए एक ठेकेदार की बाइक लेकर खैरी मोड़ जा रहा था। इस दौरान बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही मौजीराम  खैरी मोड़ स्थित उपवन ढाबा के सामने पहुंचा। तभी भिनगा से सवारी लेकर बहराइच जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस को देख मौजीराम बाइक से नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन


इससे बाइक मार्ग की पटरी पर लगी गिट्टी के ढेर पर चढ़ कर अनियंत्रित हो पलट गई तभी अचानक पहुंची बस ने उसे रौंद दिया। घटना में मौजी राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे से पहुंचे सिविल लाइन चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस के न आने पर शव को ई रिक्शा से मर्चरी हाउस भेजवाया। वहीं पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया जिसे भिनगा कोतवाली ले जाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर को न मिलती बाइक तो न घटती घटना 
खैरी मोड़ पर रविवार हुई मौजीराम की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ जहां नगर में ही होटल पर किशोर के काम करने का खुलासा हुआ। वहीं दूसरी तरफ प्रतिबंध के बाद भी किशोर को बाइक देने का मामला भी उजागर हुआ। इन दोनों कारणों ने जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है। लोगों का कहना था कि यदि किशोर को न मिलती बाइक तो यह घटना न घटित होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed