फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike riding student and engineer died in road accident

Lucknow News: बाइक सवार छात्र व इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत

Thu, 24 Jul 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 24 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bike riding student and engineer died in road accident
अभिषेक की फाइल फोटो।
लखनऊ। बीकेटी इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बिना हेलमेट पहने बाइक सवार छात्र अभिषेक रावत (18) की मौत हो गई। वहीं दुबग्गा स्थित जॉगर्स पार्क चौराहे के पास बाइक सवार इंजीनियर धर्मेंद्र प्रताप सिंह मन्ना (36) की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बक्शी का तालाब स्थित नगवा मऊ निवासी अभिषेक रावत बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र थे। उनके भाई अर्पित के मुताबिक मंगलवार शाम अभिषेक बाइक से खेत जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना फिलहाल बीकेटी पुलिस के पास नहीं है। अभिषेक के परिवार में विमला देवी और दो भाई हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा दुबग्गा इटौली सम्राट सिटी निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह मन्ना (36) जानकीपुरम स्थित प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर थे। मंगलवार रात साढ़े आठ बजे वह बाइक से ड्यूटी से घर लौट रहे थे। आईआईएम रोड जॉगर्स पार्क चौराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। वह छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कराया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी मोनी व बेटा ईसू सिंह हैं। इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव वर्मा ने बताया कि हादसे के संबंध में परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed