{"_id":"6015c02e8ebc3e34062448d9","slug":"bike-riding-miscreants-looted-a-man-and-his-son-lucknow-news-lko562397985","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से रुपये निकाल कर घर पहुंचे पिता-पुत्र से ९ लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से रुपये निकाल कर घर पहुंचे पिता-पुत्र से ९ लाख की लूट
विज्ञापन
मड़ियांव में लूट करने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद।
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई में दवा कारोबारी के बाद अब बाइक सवार बदमाशों ने मड़ियांव में पिता-पुत्र से घर के बाहर नौ लाख रुपये लूट लिए। पिता-पुत्र बैंक से रुपये निकालकर घर पहुंचे थे।
प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए रकम निकाली थी। वहीं, पुलिस के मुताबिक, घटना टप्पेबाजों ने अंजाम दी है। फुटेज में भी दो बाइक सवार बदमाश दिखे हैं।
पुलिस का दावा है कि इन्हीं बदमाशों ने गोसाईंगंज और तालकटोरा में भी टप्पेबाजी की थी। मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, मूलरूप से सीतापुर निवासी सुधाकर अवस्थी गायत्रीनगर में रहते हैं। दोपहर में वह पिता हरिवंश के साथ भारतीय स्टेट बैंक के हजरतगंज शाखा गए थे।
हरिवंश ने प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए खाते से नौ लाख रुपये निकाले। रुपयों से भरा थैला डिक्की में रख बेटे संग घर लौट रहे थे। सुधाकर के मुताबिक, घर पहुंचकर रुपयों से भरा थैला निकालने लगे।
विज्ञापन
इस बीच एक बदमाश ने झपट्टा मारकर थैला छीन लिया। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश दूर खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग निकला।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, वारदात स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर मिली है। इसके आधार पर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अमानत में ख्यानत और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पहले भी दो थानाक्षेत्रों में कर चुके है वारदात
एडीसीपी के मुताबिक, यह गिरोह टप्पेबाजों का है। इसी गिरोह ने गोर्साइंगंज में बैंक के सामने किसान की डिक्की में रखे रुपये उड़ाए थे। वहीं, तालकटोरा में भी टप्पेबाजी की है। दोनों थानाक्षेत्रों में मिले सीसीटीवी फुटेज में भी यही दो बदमाश दिखे हैं।