फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike riders chased a woman for a kilometer and vandalized her car

Lucknow News: बाइक सवारों ने एक किमी तक महिला का किया पीछा, कार में तोड़फोड़

Tue, 16 Dec 2025 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Bike riders chased a woman for a kilometer and vandalized her car
लखनऊ। विजयंत खंड में बीच सड़क पर खड़ीं बाइकें हटाने के लिए कहने पर तीन युवकों ने कार सवार महिला से अभद्रता व दबंगई की। बाइक सवारों ने एक किमी तक महिला का पीछा किया और फिर उनकी कार में तोड़फोड़ कर भाग निकले। पीड़िता ने विभूतिखंड थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विभूतिखंड निवासी सरिता वर्मा के मुताबिक नौ दिसंबर की शाम करीब चार बजे वह कार से घर जा रही थीं। विजयंत खंड स्थित जीएस लॉन के पास बीच सड़क दो बाइकों पर तीन युवक सवार दिखे। आरोप है कि उन्होंने हॉर्न बजाकर रास्ता मांगा, लेकिन तीनों हटे नहीं। इस पर सरिता किसी तरह से कार निकालकर जाने लगीं।
विज्ञापन


इससे गुस्साए युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और खिड़की का शीशा नीचे करने का दबाव बनाने लगे। घबराईं सरिता वहां से निकलीं तो आरोपियों ने एक किमी तक पीछा किया और दोबारा रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी और डंडों और ईंट से उनकी कार में तोड़फोड़ करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरिता के शोर मचाने पर जब आस-पास के लोग मदद के लिए आने लगे तो तीनों धमकाते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी दिखे हैं, पर उनकी बाइकों की नंबर प्लेट टूटी हैं। इस कारण पहचान नहीं हो सकी है। पड़ताल के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed